लिव-इन रिलेशनशिप, यानी जब लड़का और लड़की बगैर शादी के लंबे समय तक एक ही घर में एक साथ रहते है।आज के दौर में लिव-इन रिलेशनशिप में आम बात हो गई है, लेकिन इसके बावजूद लिव-इन रिलेशनशिप आजकल देशभर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।बता दें लिव-इन संबंधों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने और उसे अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की गई है। याचिका में श्रद्धा वॉलकरऔर निक्की यादव हत्याकांड का हवाला दिया गया है।

आपको बता दें याचिका में कह गया गोपनीय तरीके से चल रहे ऐसे संबंध लगातार जघन्य अपराध की वजह बन रहे हैं। लिव इन पार्टनर्स की सुरक्षा के लिए उनके संबंध की जानकारी पुलिस के पास होना बेहद जरुरी है।आगे याचिका में कहा गया है कि कोर्ट केंद्र सरकार को इसका निर्देश दे कि याचिकाकर्ता की दलील है कि इस संख्या की जानकारी भी तभी मिल सकेगी जब लिव इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा।

दरअसल बीते दिनों श्रद्धा और निक्की हत्याकांड मामले सामने आए थे. श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर शव को कई टुकड़े कर दिए थे और जंगल में एक-एक कर फेंक दिए थे।श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



