कृष्णा श्रॉफ ने जींस के बटन खोलकर दिए जबरदस्त पोज, सिजलिंग तस्वीर पर मां आयशा ने किया रियेक्ट

Summary :

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो, लेकिन उनका सोशल मीडिया पर खूब बोल बाला है।

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो, लेकिन उनका सोशल मीडिया पर खूब बोल बाला है। कृष्णा श्रॉफ की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो इंटरनेट पर खासा एक्टिव रहती हैं और आये दिन नई-नई तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अपना दीवना बना लेती हैं। हाल ही में कृष्णा ने एक और बेहद बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर उनकी मां आयशा श्रॉफ ने कमेंट किया है।  
साझा की बोल्ड फोटो…
कृष्णा श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दो बेहद हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे वो बहुत ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों की बात करें तो जहां पहली तस्वीर में वह सिर और कमर पर हाथ रखकर पोज दे रही हैं। तो दूसरी में वो अपनी जींस के बटन को खोलकर स्टनिंग पोज देते हुए अपने जलवें बिखेर रही हैं। इस दौरान कृष्णा ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ ब्लैक जींस पहनी हुआ है। 

सेलेब्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया… 
वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब कृष्णा ने अपनी इन बोल्ड तस्वीर से फैंस के होश उड़ाए हों, क्योंकि  कृष्णा अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। खास बात कृष्णा की इन फोटोज पर केवल फैंस ही प्यार नहीं लुटा रहे हैं, बल्कि दिशा पाटनी समेत कई सितारे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
इन सबके अलावा उनकी मम्मी भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई तस्वीर पर आयशा ने एक इमोजी शेयर किया, जो कि फायर का है। साथ में उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। वहीं दिशा पाटनी ने फायर का इमोजी कमेंट किया है।
यूं तो कृष्णा का हर एक अंदाज देखने लायक होता है। लेकिन इस बार उनके रिसेंटली वाले लुक ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। बता दें, कृष्णा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 924k फॉलोवर्स हैं।
काम की बात करें तो, कृष्णा श्रॉफ इन दिनों अलग-अलग मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट करवा रही हैं। वहीं हाल ही में टाइगर की बहन ने एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘किन्नी किन्नी वारी’ है। इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार भी मिला है।
 
 
 
 

Desk Team