बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्मों के साथ अपनी बोल्ड और खूबसूरत अंदाज से भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वैसे कृति अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर कृति ने अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं,जिसमें अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। यही नहीं कृति सेनन की इस फोटो पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है।

मगर कृति सेनन की इस नई तस्वीर पर जिस कमेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वो किसी और का नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन के कमेंट की हो रही है। दरअसल कृति की फोटो पर बिग बी ने कमेंट करते हुए लिखा है,WOW। अब बिग बी का ये कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही अभिनेता के इस कमेंट पर यूजर्स अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं अभिनेत्री के चाहने वाले उनकी इस तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। कृति सेनन ने अपनी दो फोटोज इंस्टा पर पोस्ट की है,जिसमें अभिनेत्री डीप नेक मेक्सी डे्रस में अदाएं बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं। वैसे इन दोनों ही तस्वीरों में अदाकारा बेहद कमाल की लग रही हैं। अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर कर कृति ने इसके कैप्शन में लिखा,सालसा एनीवन।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में हंगमा मचाती हुई दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



