केआरके ने मुंबई पुलिस से की मीका सिंह की शिकायत, लगाया ये संगीन आरोप

Summary :

अब केआरके ने मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर से मीका सिंह के खिलाफ शिकायत की है और आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है और कुछ दिनों पहले एक गाना रिलीज़ किया है।

कमाल आर खान पिछले लम्बे समय से कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरे हुए है। सलमान खान की फिल्म का रिव्यू करने के बाद उनका नाम लगातार खबरों में बना हुआ है। केआरके एक के बाद एक विवादों में घिरते हुए नज़र आ रहे है। उनकी और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के बीच चल रही जंग भी इस वक़्त ज़ोरो पर है। हर रोज़ ये दोनों अपनी लड़ाई को और भी घटिया रूप देते हुए नज़र आ रहे है। अब केआरके ने मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर से मीका सिंह के खिलाफ शिकायत की है और आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है और कुछ दिनों पहले एक गाना रिलीज़ किया है। 

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुंबई पुलिस और कमिश्नर को टैग करते हुए लिखा, ‘आदरणीय मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर, कृपया ध्यान दें मीका सिंह ने मेरी फोटोज़ के साथ छेड़छाड़ की है और अपना गाना रिलीज़ किया है। अब वो मुझे मेरी 14 साल की छोटी सी बच्ची के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर के गाना रिलीज़ करने की धमकी दे रहे हैं। मेरे पास उनके सारे मैसेज और रिकॉर्ड है। प्लीज़ मेरी एफआईआर रजिस्टर करें।’

दरअसल, हाल ही में सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज़ होने बाद केआरके ने सलमान से पंगा ले लिया। केआरके ने न सिर्फ ‘राधे’ का मज़ाक उड़ाया, बल्कि सलमान के बारे में भी कुछ बातें कहीं जिसके बाद भाईजान ने उनपर मानहानि का केस ठोंक दिया। दोनों के इस झगड़े में मीका सिंह भी कूद गए और उन्होंने केआरके को जमकर सुनाईं। केआरके और समलान खान के बीच हुए एक झगड़े के बाद मीका ने घोषणा कर दी कि वो केआरके पर एक गाना बनाएंगे जिसके बोल होंगे ”केआरके कुत्ता’ है।
मीका ने 11 जून को यूट्यूब पर ये गाना रिलीज़ कर दिया है। सिंगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘केआरके कुत्ता’ सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। आपको बता दे इस गाने में केआरके के फोटोज को मॉर्फ किया गया है और उन्हें कुत्ता दिखाया गया है। 

Desk Team