आखिरकार जिस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था वो दिन आज आ गया है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। शुरूआती रुझानों को देख साफ हो गया है कि इस बार भी यूपी में कमल खिलता दिखाई देगा। जी हां, सही सुना आपने योगी आदित्यनाथ फिर से सत्ता में वापसी करते दिख रहे हैं। वहीं यूपी में बीजेपी ने जीत का जो परचम लहराया है उसे देख सोशल मीडिया पर बधाईयां देने वालों का सिलसिला जारी हो गया है।

KRK ने योगी बाबा को दी शुभकामनाएं…

यूपी में एक बार फिर कमल खिलने पर न केवल आम लोग बल्कि सेलेब्स भी योगी आदित्यनाथ को उनकी जीत पर बधाई देने में जुट गए हैं। इस दौरान अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले कमाल राशिद खान ने यूपी में दोबारा जीत दर्ज करने पर सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी है।

सुबह पहले दिए थे ताने
बता दें, अब योगी जी की जीत पर बधाई देने वाले केआरके ने सुबह उठाकर पहले सीएम योगी पर तंज कसा था। केआरके ने आपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके लिखा था- गुड मॉर्निंग योगी जी। की हाल बा। आज आपका आखिरी दिन है सर, सोचा याद दिला दूं। पहले योगी आदित्यनाथ पर निशाना सधाने वाले केआरके के चुनावी नतीजे आने के बाद किस कदर सुर बदले हैं, ये तो साफ नजर आ रहा है।

केआरके हुए ट्रोलिंग का शिकार…
केआरके ने भले ही किसी भी मंशा से इस तरह का ट्वीट किया हो, लेकिन लोगों ने भी इस ट्वीट से जमकर मजे लिए। एक यूजर उन्हें बेवकूफ बताकर कहा शाम तक इनके सुर बदल जाएंगे देख लेना। पता नहीं इस बेवकूफ को लोगों ने फॉलो क्यों कर रखा है। दूसरे ने लिखा, भाई साहब आपने कहा था अगर योगी बाबा UP में वापस आ गए तो आप ट्विटर छोड़ देंगे। अगर आप वाकई मर्द है तो अपनी दी हुई जुबान का मान रखिएगा।


KRK के अलावा अन्य सितारों की बात करें तो शर्लिन चोपड़ा ने भी योगी आदित्यनाथ को जीत की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- होली शुरू हो गई. #BJPAgain #Elections2022।

याद दिला दें, केआरके ने तो पहले से ही 2024 चुनावों को लेकर भी भविष्यवाणी कर रखी है। तब उन्होंने आपने ट्वीट में लिखा था, प्रेडिक्शन 65- अगर भारत के लोगों ने काफी कुछ सहने के बाद भी पांच राज्यों में बीजेपी को वोट दिया तो बीजेपी 2024 में भी जीतेगी। नरेंद्र मोदी फिर से देश के पीएम बनेंगे। अब केआरके द्वारा की गई ये भविष्यवाणी क्या रंग लाएगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा।



Download Android App
Download iOS App



