एक्शन मोड में आते ही KRK ने कसा ऋतिक रोशन पर तंज, बोले- ‘उम्मीद है विक्रम वेधा के लिए भाईजान फीस नहीं लेेंगे’

Summary :

केआरके ने एक बार फिर तंज कसना शुरू कर दिया है। इस बीच केआरके ने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा की कमाई का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में केआरके ने ऋतिक रोशन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली होगी।

कमाल राशिद खान उर्फ
केआरके कभी भी फिल्मों और एक्टर्स का मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ते है। बीतों
केआरके उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
हालांकि जेल से बाहर आने के बाद केआरके सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने लगे थे
लेकिन अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं और फिर से उन्होंने
फिल्म मेकर्स और स्टार्स पर तंज कसना शुरु कर दिया है। केआरके ने ऋतिक और सैफ
स्टारर विक्रम वेधा को लेकर ट्वीट किया है जिस वजह से एक बार फिर वो सुर्खियों में
छा गए हैं।

KRK gets bail in derogatory tweets case, to walk out of Thane jail today |  Cities News,The Indian Express

कमाल राशिद खान उर्फ
केआरके ने हमेशा ही किसी ना किसी अभिनेता और फिल्म को लेकर ट्वीट करने को लेकर
चर्चा में बने रहते हैं। इस बार केआरके ने ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम
वेधा को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,
‘फिल्म विक्रम वेधा ने गुरुवार को 3.50 करोड़
रुपये का कलेक्शन किया। मतलब पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 47 करोड़ रुपये रहा।
 ऐसे
में ये फिल्म डिजास्टर है।
’

Vikram Vedha to Avatar 2: Much awaited movies of 2022 | Times of India

बीतों काफी वक्त से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ऐसी खबरें सामने
आई है कि फिल्म के एक्टर्स ने मेकर्स के नुकसान को देखते हुए अपनी फीस माफ कर दी
है। ऐसे में केआरके ने ऋतिक पर तंज कसते हुए आगे कहा,
‘प्रोड्यूसर्स को करीब 150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआहै। मुझे
उम्मीद है कि ऋतिक रोशन भाईजान इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगे और रिलायंस
(अनिल अंबानी) को पूरी तरह
तबाह नहीं करेंगे
, जो करीब बंद हो
चुका है।
‘

बता दें कि विक्रम
वेधा की रिलीज से पहले केआरके ने ट्वीट किया था जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। अपने
उस ट्वीट में केआरके ने कहा था कि
‘मैं जरूर विक्रम वेधा का रिव्यू करूंगा, अगर बॉलीवुड वाले
लोगों ने फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो।
‘ इसी के साथ ही उन्होंने
बताया था कि वो विक्रम वेधा का रिव्यू उनका आखिरी मूवी रिव्यू होगा।

विक्रम वेधा का
रिव्यू करते हुए केआके ने लिखा,
‘आज पूरे भारत भारत में विक्रम वेधा के 90 फीसदी
मॉर्निंग शो रद्द कर दिए गए हैं। पहले दिन की तुलना में दोपहर के शोज 50 फीसदी
खाली हैं। यह फिल्म 2 दिन में ही डिजास्टर बन गई है। फिल्म की लैंडिंग कॉस्ट 250
करोड़ है। बहुत-बहुत बधाई ऋतिक रोशन भाई जान।
’

 

 

 

Desk Team