बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ केआरके लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले केआरके के खिलाफ आए दिन कोई न कोई केस दर्ज होते ही रहता है, ऐसे में इस बॉलीवुड क्रिटिक के खिलाफ एक फिटनेस मॉडल ने भी रेप का आरोप लगाया है।

ये FIR 26 जून 2021 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है। इस मामले में अब तक फिटनेस मॉडल का कोई बयान सामने नहीं आया है। केआरके ने भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

आपको बता दें, फिटनेस मॉडल पिछले कई साल से फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट करती रहती हैं। खबर है कि केआरके इन दिनों अपने दुबई वाले घर पर हैं, जहां से वो लगातार अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में केआरके सलमान खान की फिल्म राधे के रिव्यू को लेकर बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहे थे, सलमान खान ने केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें लताड़ लगाई थी।

सोशल मीडिया पर केआरके की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जहां ट्विटर पर उन्हें 55 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने मीका सिंह से भी तगड़ा पंगा लिया था, दोनों के बीच इस लड़ाई के दौरान मीका सिंह ने केआरके के लिए एक खास गाना रिलीज किया था, इस गाने के बोल में मीका सिंह केआरके को एक कुत्ता बताया था। जिसके बाद केआरके ने भी मीका के लिए एक वीडियो बनाया था।


Download Android App
Download iOS App



