KRK ने कहा ‘I Quit’, क्या विक्रम वेधा के बाद केआरके नहीं करेंगे किसी फिल्म का रिव्यू?

Summary :

अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके ने अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स तो राहत की सांस ले सकेंगे लेकिन कुछ लोगो का दिल ज़रूर टूट जायेगा।

केआरके पिछले कुछ वक़्त से मुसीबतों में घिरे हुए है। उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद केआरके के कई दिन जेल में ही बीते। इसी बीच उनपर एक और मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन जैसे- तैसे केआरके जेल से बाहर आ ही गए। लेकिन अब केआरके के तेवर पूरी तरह से ढीले पड़ चुके है। बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधने वाले केआरके अब डरे हुए नज़र आते है। 
कम से कम केआरके का लेटेस्ट ट्वीट देखकर तो यही लगता है। अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके ने अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स तो राहत की सांस ले सकेंगे लेकिन कुछ लोगो का दिल ज़रूर टूट जायेगा। 
दरअसल, केआरके का कहना है कि फिल्म विक्रम वेधा के बाद वो किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे। जी, हां केआरके ने फिल्म क्रिटिक के जॉब से रिटायरमेंट ले ली है। केआरके ने अब ट्वीट किया, ‘आई क्विट, विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी, जिसका मैं रिव्यू करूंगा। आप सभी का शुक्रिया मेरे रिव्यूज पर भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिटिक बनाने के लिए। बॉलीवुड के सभी लोगों का भी शुक्रिया मुझे बतौर क्रिटिक न अपनाने के लिए और मेरे रिव्यूज को रोकने के लिए ढेर सारे केस करने के लिए।’ 

अब केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसपर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कोई केआरके के इस फैसले से काफी खुश हैं, तो वही दूसरी ओर कुछ लोग केआरके के इस फैसले के पीछे की वजह जानना चाहते हैं।

लेकिन ये तो साफ़ है कि केआरके के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। लोगो को समझ नहीं आ रहा की ये सब कैसे हो गया। वही अब सबको विक्रम वेधा के रिव्यू का ही इंतज़ार है। 

Desk Team