KRK ने Varun Dhawan की ‘भेड़िया’ पर साधा निशाना, इन फिल्मों से कॉन्सेप्ट चुराने का लगाया आरोप

Summary :

कमाल आर खान उर्फ केआरके एक ऐसे सेल्फ क्लेम फिल्म क्रिटिक है जो बॉलीवुड फिल्मों के निगेटिव रिव्यू करने के कारण सुर्खियों में छाए रहते है। इस बार केआरके के निशाने पर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ आ गई है, जिसे केआरके ने एक हिंदी फिल्म के साथ साथ एक हॉलीवुड फिल्म की कॉपी बता दिया है।

कमाल आर खान उर्फ
केआरके एक ऐसे सेल्फ क्लेम फिल्म क्रिटिक है जो बॉलीवुड फिल्मों के निगेटिव रिव्यू
करने के कारण सुर्खियों में छाए रहते है। शायद ही ऐसी कोई बॉलीवुड फिल्म होगी
जिसकी आलोचना केआरके ने न की हो। इस बार केआरके के निशाने पर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म
‘भेड़िया‘ आ गई है, जिसे केआरके ने एक हिंदी फिल्म के साथ साथ एक
हॉलीवुड फिल्म की कॉपी बता दिया है।

KRK gets bail in molestation case, to remain in jail for controversial  tweets

केआरके अक्सर
अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड सितारों और उनकी फिल्मों पर तंज कसते रहते हैं। इस बार
उन्होंने वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर
‘भेड़िया‘ को लेकर अपनी
प्रतिक्रिया दी है। वैसे इससे पहले तो केआरके ने
‘भेड़िया’ को साल 1992 में आई फिल्म ‘जुनून‘ की कॉपी बताया था लेकिन अब  उन्होंने इसे एक हॉलीवुड फिल्म ‘मोरबियस’ की कॉपी बता
डाला है।


अपने ट्वीट में
केआरके ने राहुल रॉय की फिल्म
‘जुनून‘ और हॉलीवुड फिल्म ‘मोरबियस’ से फिल्म ‘भेड़िया‘ का कांसेप्ट लूटने का आरोप लगाया है। इसके साथ
ही कैप्शन में भी उन्होंने पोस्टर और फिल्म का कॉन्सेप्ट
‘जुनून‘ और इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी करने की बात कही
है। इन बातों से केआरके ने
‘भेड़िया’ फिल्म को अपने निशाने पर ले लिया है।

Bhediya Movie: Review | Release Date (2022) | Songs | Music | Images |  Official Trailers | Videos | Photos | News - Bollywood Hungamaबता दें कि फिल्म
‘भेड़िया’ एक ऐसे इंसान की
कहानी है जिसके शरीर में भेड़िये के काटने के बाद कई बदलाव होने लगते हैं और वह
भेड़िया बन जाता है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन
लीड रोल में है। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया
था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
साथ ही फिल्म में
जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिल रहे है। एक डार्क कॉमेडी फिल्म
‘भेड़िया‘ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने
वाली है।

Desk Team