इस पुराने विलेन की हुई छुट्टी, Rakesh Roshan ने खुद किया खुलासा

Summary :

Krrish 4 Big Update: ऋतिक रोशन की सुपरहिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष’का चौथा पार्ट लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। फैंस जहां फिल्म के फ्लोर पर जाने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इसकी कास्ट को लेकर लगातार नई-नई अटकलें सामने आ रही थीं। अब इन्हीं चर्चाओं पर राकेश रोशन ने बड़ा बयान देकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। Krrish 4 Big Update: Krrish 4 में नहीं होगी इस एक्टर की एंट्री, डायरेक्टर ने खुद किया बड़ा खुलासा बीते कुछ समय से खबरें उड़ रही थीं कि ‘कोई मिल गया’के विलेन रह चुके रजत बेदी एक बार फिर ‘कृष…

Krrish 4 Big Update: ऋतिक रोशन की सुपरहिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष’का चौथा पार्ट लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। फैंस जहां फिल्म के फ्लोर पर जाने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इसकी कास्ट को लेकर लगातार नई-नई अटकलें सामने आ रही थीं। अब इन्हीं चर्चाओं पर राकेश रोशन ने बड़ा बयान देकर सस्पेंस खत्म कर दिया है।

Krrish 4 Big Update: Krrish 4 में नहीं होगी इस एक्टर की एंट्री, डायरेक्टर ने खुद किया बड़ा खुलासा

Krrish 4 Update
Krrish 4 Big Update ( Source : Social Media)

बीते कुछ समय से खबरें उड़ रही थीं कि ‘कोई मिल गया’के विलेन रह चुके रजत बेदी एक बार फिर ‘कृष 4’में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, राकेश रोशन ने इन सभी रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि रजत बेदी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

रजत बेदी का रोशन परिवार से रिश्ता पुराना रहा है। उन्होंने साल 2003 में आई ‘कोई मिल गया’में राज सक्सेना का अहम किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। यही वजह थी कि उनके ‘कृष 4’में लौटने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हो गए थे, लेकिन अब इन उम्मीदों पर ब्रेक लग गया है।

Krrish 4: क्यों चर्चा में आया Rajat Bedi का नाम?

Rajat Bedi Krrish 4 cast update
Krrish 4 Big Update ( Source: Social Media )

Rajat Bedi का नाम ‘कृष 4’से इसलिए जोड़ा जा रहा था क्योंकि उनका रोशन परिवार से पुराना नाता रहा है। उन्होंने साल 2003 में आई‘कोई मिल गया’में राज सक्सेना का अहम किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। यही वजह थी कि उनके ‘कृष 4’में लौटने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हो गए थे, लेकिन अब इन उम्मीदों पर ब्रेक लग गया है।

रजत बेदी को फिल्म में अहम नकारात्मक किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि अब राकेश रोशन ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि रजत बेदी ‘कृष 4’का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि इस तरह की बातें केवल अफवाह हैं।

krrish 4 cast update ऋतिक रोशन के करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस बार वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि डायरेक्शन की कमान भी खुद संभालेंगे। यह उनका बतौर निर्देशक पहला प्रोजेक्ट होगा, जबकि राकेश रोशन फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में ऋतिक रोशन ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं। मेकर्स 2027 में फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में ‘Krrish 4’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

Read more: 40 की हुईं Deepika Padukone, 120 करोड़ के घर में रहने वाली एक्ट्रेस कितनी अमीर हैं? नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।