KSBKBT 2 07 April Spoiler Alert: टीवी का पॉपुलर शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा झटका तब लगेगा जब तुलसी अचानक घर से गायब हो जाएगी।
KSBKBT 2 07 April Spoiler Alert: सुबह-सुबह गायब हुई तुलसी, घर में मचा हड़कंप

सुबह का वक्त होगा, पूरा परिवार हॉल में मौजूद रहेगा लेकिन तुलसी कहीं नजर नहीं आएगी। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये होगी कि तुलसी अपनी रोज की पूजा भी नहीं करेगी। जब परिवार उसके कमरे में जाएगा तो वहां टूटा हुआ कांच देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे।
मिहिर गुस्से में सबको डांटता नजर आएगा कि आखिर किसी ने तुलसी का ध्यान क्यों नहीं रखा। तुलसी के गायब होते ही शांतिनिकेतन में अफरा-तफरी मच जाएगी और हर कोई चिंता में डूब जाएगा।
KSBKBT Tulsi missing: ब्लैकमेलर का फोन, नोइना की बढ़ी टेंशन

तुलसी के गायब होने के साथ ही कहानी में सस्पेंस और भी गहरा हो जाएगा। इसी बीच नोइना को एक बार फिर ब्लैकमेलर का फोन आएगा, जो इस बार सीधे 2 करोड़ रुपये की मांग करेगा। ब्लैकमेलर ये भी बताएगा कि तुलसी उसी के पास आ रही है, जिसे सुनकर नोइना के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पहले से ही अपने झूठे कैंसर ड्रामे में फंसी नोइना अब पूरी तरह डर जाएगी कि कहीं उसका सच सबके सामने न आ जाए।
नोइना जल्दबाजी में पैसों से भरा सूटकेस लेकर घर से निकलती दिखेगी। उसका ये कदम परिवार वालों के शक को और बढ़ा देगा। हर कोई उससे सवाल करेगा, लेकिन नोइना की घबराहट साफ नजर आएगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर पहुंची पुलिस, नोट से खुलेंगे बड़े राज

तुलसी के गायब होने के बाद मिहिर बड़ा कदम उठाते हुए घर पर पुलिस बुला लेता है। पुलिस के आने से पूरा माहौल और तनावपूर्ण हो जाएगा।
इसी दौरान घर में एक रहस्यमयी नोट मिलता है, जिसमें लिखा होगा कि तुलसी किसी से मिलने गई है और एक बड़ा राज सामने आने वाला है। अब सवाल ये उठता है कि तुलसी किससे मिलने गई है? क्या वह खुद किसी सच्चाई का पर्दाफाश करने निकली है? संभावना ये भी जताई जा रही है कि इसी ट्रैक में नोइना का झूठा बीमारी वाला सच सबके सामने आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मिहिर-नोइना की शादी पर बड़ा संकट आ सकता है।
शो में पहले ही मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दूरी, नोइना की एंट्री और उसके झूठे कैंसर ड्रामे ने कहानी को हाई वोल्टेज बना दिया है। रीसेंट एपिसोड्स में भी नोइना की सच्चाई और शादी को लेकर लगातार तनाव दिखाया गया है। अब तुलसी का गायब होना इस कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकता है। पुलिस की एंट्री और रहस्यमयी नोट यह साफ संकेत दे रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में कई चौंकाने वाले खुलासे होने वाले हैं।
Read More: KSBKBT 2 06 April Spoiler Alert: नकली Cancer का सच आया सामने, Mihir संग शादी से पहले फंसी Noina..


Download Android App
Download iOS App




