KSBKBT 2 07 July 2026 Spoiler Alert: शांतिनिकेतन में खिंची नफरत की दीवार, क्या अपने ही घर में बेगानी हो जाएंगी Tulsi Virani?

Summary :

टीवी का सबसे पसंदीदा ड्रामा ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामे से गुजर रहा है। शो के 6 जुलाई के एपिसोड में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। पूरे 10 साल बाद तुलसी वीरानी आज़ाद होकर अपने घर ‘शांतिनिकेतन’ वापस लौट आई हैं, लेकिन वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। दादी का देखा हुआ वो खूबसूरत सपना पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है। घर के बीचो-बीच खिंच गई नफरत की दीवार, नकुल-रौनक के बीच…

टीवी का सबसे पसंदीदा ड्रामा ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामे से गुजर रहा है। शो के 6 जुलाई के एपिसोड में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। पूरे 10 साल बाद तुलसी वीरानी आज़ाद होकर अपने घर ‘शांतिनिकेतन’ वापस लौट आई हैं, लेकिन वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। दादी का देखा हुआ वो खूबसूरत सपना पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है।

घर के बीचो-बीच खिंच गई नफरत की दीवार, नकुल-रौनक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

KSBKBT 2 07 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 07 July 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media) 

शांतिनिकेतन अब वो पुराना हँसता-खेलता परिवार नहीं रहा, बल्कि नफरत के दो हिस्सों में बंट चुका है। घर के अंदर बाकायदा एक बॉर्डर लाइन (बंटवारे की लकीर) खींच दी गई है। हुआ यूँ कि नकुल ने गलती से घर के बीच की इस सीमा को पार कर लिया। यह देखते ही रौनक आगबबूला हो गया और उसने नकुल को अपनी हद में रहने की चेतावनी दे डाली। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि रौनक ने नकुल के पिता गौतम को मतलबी तक कह दिया। घर का यह बंटवारा सिर्फ दीवारों का नहीं, बल्कि दिलों का हो चुका है।

मास्क पहनकर नौकरानी के भेष में बेटी से मिलने पहुँची तुलसी, बच्चों के बिगड़े बोल सुन रो पड़ीं

Kyunki 2 Written Update 6th July
Kyunki 2 Written Update 6th July ( Source : Social Media) 

तुलसी वैष्णवी से मिलती हैं और अपना दुख बयां करती हैं कि कैसे उनका पूरा परिवार अब उनसे नफरत करने लगा है। तुलसी को पता चलता है कि उनका वॉलेट शांतिनिकेतन में ही छूट गया है। जब वह अपना वॉलेट लेने वहां पहुँचती हैं, तो सिक्योरिटी उन्हें रोक देती है, लेकिन पुराने महाराज (रसोइया) उन्हें पहचान लेते हैं। महाराज तुलसी को बताते हैं कि मिहिर अभी अमेरिका से नहीं लौटे हैं और करण उनसे बहुत नफरत करता है।

अपनी बेटी गरिमा को देखने के लिए तुलसी चेहरा ढककर (मास्क पहनकर) जूस का गिलास लेकर उनके कमरे में जाती हैं। वहां तुलसी देखती हैं कि गरिमा और समीरा मिलकर करण की बुराई कर रही हैं और सीक्रेट पार्टी का प्लान बना रही हैं। बच्चों को हाथ से निकलता और बिगड़ता देख तुलसी की आँखें आँंसुओं से भर जाती हैं।

नए प्रोमो में करण-गौतम का खतरनाक झगड़ा, करण ने मां तुलसी को सरेआम कहा ‘खूनी’

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo ( Source : Social Media) 

शो के नए प्रोमो (New Promo) ने सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। रितिक अपने दोनों बड़े भाइयों, करण और गौतम को बताता है कि मां को आजादी मिल रही है। इस पर गौतम कहता है कि मां उसके साथ रहेंगी, लेकिन करण गुस्से में चिल्ला पड़ता है। करण कहता है, “वो हत्यारी है, खूनी है… उसने मेरे दोनों बेटों का खून किया है, वो यहाँ नहीं आएगी।”

इस पर गौतम जवाब देते हुए कहता है कि एंट्रेंस (मुख्य द्वार) उसके हिस्से में है, वह मां को लेकर आएगा। करण और गौतम के बीच इस खतरनाक नफरत को देखकर रितिक बेहद परेशान हो जाता है। अब देखना यह है कि क्या तुलसी अपने बच्चों को सही रास्ते पर ला पाएंगी या वीरानी परिवार हमेशा के लिए तबाह हो जाएगा?

Read More: Vasudha 07 July 2026 Spoiler Alert: रिश्तों के चक्रव्यूह में फंसी वसुधा, Santosh की जिद या Chandrika का सम्मान..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।