KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert: करण ने उगला अपनी ही माँ के लिए ज़हर, कहा- ‘इस लेडी का चेहरा भी नहीं देखना’ अब क्या करेंगी तुलसी?

टैलिविजन की दुनिया का सबसे मशहूर और पसंदीदा शो ‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ इस समय एक बेहद इमोशनल और हाई-वोल्टेज ड्रामे के मोड़ पर खड़ा है। शो में पूरे 10 साल का लंबा लीप आ चुका है, जिसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई है। जहां एक तरफ मां यानी तुलसी वीरानी के वापस लौटने की खुशी में कुछ लोग पलकें बिछाए बैठे हैं, वहीं दूसरी तरफ घर के ही कुछ लोग उनके स्वागत में जहर उगल रहे हैं। नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

10 साल बाद हो रही है तुलसी की घर वापसी, दामिनी ने बनाई मनपसंद चीजें

KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 08 July 2026 Spoiler Alert ( Source : Soocial Media)

प्रोमो की शुरुआत बेहद भावुक कर देने वाली है। पूरे 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तुलसी वीरानी अपने घर शांति निकेतन वापस लौट रही हैं। घर की बहू दामिनी उनकी पसंद का खाना बना रही है और पूरा परिवार डाइनिंग टेबल पर उनके साथ बैठकर खाना खाने का इंतजार कर रहा है। घर में एक अजीब सी हलचल है और ऋतिक उन्हें लेने के लिए गया हुआ है।

हर कोई यह सोचकर परेशान है कि 10 साल बाहर रहने के बाद मां को कैसा खाना मिला होगा और वह किस हाल में रही होंगी। लेकिन इस खुशी के माहौल के पीछे एक बहुत बड़ा तूफान छिपा हुआ है।

‘वह लेडी इस घर में नहीं आनी चाहिए…’ करण ने उगला अपनी ही मां के लिए जहर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi New Promo ( Source : Social Media)

जहां एक तरफ गौतम और दामिनी मां के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ करण के दिल में अपनी मां के लिए सिर्फ और सिर्फ नफरत भरी हुई है। करण गुस्से से लाल-पीला हो रहा है और साफ लफ्जों में कह देता है कि ‘वह लेडी इस घर में कदम नहीं रखनी चाहिए।’

करण अपनी ही मां तुलसी को पार्थ का खूनी मानता है और उसके दिल में यह नफरत इस कदर बैठ चुकी है कि वह मां को घर में देखना भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। करण साफ चेतावनी देता है कि अगर वह इस घर में आईं, तो फिर तमाशा देखने के लिए तैयार रहना।

तुलसी वीरानी को लेकर आपस में भिड़े गौतम और करण, क्या टूट जाएगा शांति निकेतन?

Tulsi Virani Return in Shanti Niketan
Tulsi Virani Return in Shanti Niketan ( Source : Social Media)

तुलसी वीरानी के घर कदम रखने से पहले ही शांति निकेतन के अंदर भाई-भाई आपस में भिड़ गए हैं। गौतम जहां अपनी मां को उनका हक और घर में जगह देना चाहता है, वहीं करण दीवार बनकर खड़ा है। दोनों भाइयों के बीच तुलसी को लेकर जबरदस्त बहस और लड़ाई देखने को मिल रही है। इस लड़ाई के बीच जब तुलसी वीरानी शांति निकेतन की ये हालत देखती हैं, तो उनका दिल बुरी तरह टूट जाता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अपनी ही औलाद की नफरत और घर की ये बर्बादी देखने के बाद तुलसी शांति निकेतन के अंदर कदम रखेंगी? या फिर वह हमेशा के लिए दूर चली जाएंगी? यह देखना आने वाले एपिसोड में बेहद दिलचस्प होगा।

Read More: Vasudha 08 July 2026 Spoiler Alert : चंद्रिका की इस एक सीक्रेट कॉल से बर्बाद हुआ वसुधा का सपना,फैक्ट्री पर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।