स्टार प्लस के नंबर वन शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी इस समय बहुत ही एक्साइटिंग मोड़ पर आ चुकी है। शो में एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधकर रख दिया है। हाल ही में सामने आए नए प्रोमो ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब शांति निकेतन में शांति नहीं बल्कि एक महायुद्ध होने वाला है। करन और गौतम के बीच की बहस अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से पूरे विरानी परिवार का भविष्य बदलने वाला है। आइए जानते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या-क्या हंगामा होने वाला है।
करन और गौतम में तकरार, क्या बट जाएगा विरानी परिवार?

शो के नए ट्रैक में विरानी परिवार के दो बड़े बेटों, करन और गौतम के बीच की कड़वाहट अब खुलकर सामने आ गई है। दोनों के बीच विरानी परिवार की प्रॉपर्टी और हक को लेकर जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। करन जहां अपनी पुरानी कड़वाहट और गुस्से को भूल नहीं पा रहा है, वहीं गौतम भी अपने अधिकारों के लिए अड़ा हुआ है। दोनों की इस दुश्मनी की वजह से पूरा विरानी परिवार दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है। शांति निकेतन की जो दीवारें कभी प्यार से जुड़ी थीं, आज वो नफरत की आग में झुलस रही हैं।
तुलसी का वो बड़ा सच, जो हिला देगा पूरे खानदान की नींव

इस कहानी का सबसे बड़ा सस्पेंस खुद तुलसी विरानी बनी हुई हैं। 10 साल की जेल काटने के बाद वापस लौटी तुलसी के पास कई ऐसे राज हैं, जो अगर सबके सामने आ गए तो भूचाल आ जाएगा। प्रोमो में साफ इशारा किया गया है कि तुलसी का एक ऐसा सच जल्द ही सबके सामने आने वाला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। करन पहले से ही तुलसी से नफरत करता है क्योंकि उसे लगता है कि उसके बेटे पार्थ की मौत की जिम्मेदार तुलसी ही है, लेकिन जब इस नफरत के पीछे छिपा असली सच बाहर आएगा, तो करन के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
क्या शांति निकेतन में फिर लौटेंगी खुशियां, या सब कुछ हो जाएगा खत्म?

दर्शकों के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी एक बार फिर से इस बिखरते हुए विरानी परिवार को एक कर पाएगी? शो में दिखाई दे रहा है कि बच्चे आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं और घर में राजनीति चल रही है। ऐसे में तुलसी छिप-छिपकर परिवार को संभालने की कोशिश कर रही है। लेकिन करन और गौतम की ये जिद क्या पूरे घर को नीलाम कर देगी? विरानी परिवार का यह महा-ड्रामा आने वाले दिनों में टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।


Download Android App
Download iOS App




