KSBKBT 2 23 June Spoiler Alert: आधी रात को शराब के नशे में धुत पार्थ ने पार की हैवानियत की हदें, रंगे हाथों पकड़ने पर वैष्णवी को कहा ‘नौकरानी’

Summary :

KSBKBT 2 23 June Spoiler Alert: टीवी का सबसे पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। एकता कपूर ने शो की कहानी में एक ऐसा जबरदस्त दांव खेला है, जिसने दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। अब तक जिस पार्थ को सब सीधा-साधा समझ रहे थे, वह इस कहानी का सबसे खूंखार और असली विलेन बनकर सामने आया है। शो में अब एक ऐसा मोड़ आ गया है, जहां विरानी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है, और हमेशा की…

KSBKBT 2 23 June Spoiler Alert: टीवी का सबसे पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय टीआरपी की रेस में सबसे आगे दौड़ रहा है। एकता कपूर ने शो की कहानी में एक ऐसा जबरदस्त दांव खेला है, जिसने दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। अब तक जिस पार्थ को सब सीधा-साधा समझ रहे थे, वह इस कहानी का सबसे खूंखार और असली विलेन बनकर सामने आया है। शो में अब एक ऐसा मोड़ आ गया है, जहां विरानी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है, और हमेशा की तरह तुलसी एक नई और बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है।

KSBKBT 2 23 June Spoiler Alert: आधी रात को शराब के नशे में धुत पार्थ ने किया पुश्तैनी हवेली का सौदा

KSBKBT 2 23 June Spoiler Alert
KSBKBT 2 23 June Spoiler Alert ( Source : Social Media)

कहानी में ड्रामा तब शुरू होता है जब वैष्णवी आधी रात तक अपने पति पार्थ का इंतजार करती है। दूसरी तरफ, पार्थ पूरी तरह बदल चुका है। वह रियो के साथ मिलकर एक हाई-प्रोफाइल क्लब में पहुंचता है। वहां शराब और सिगरेट के नशे में पूरी तरह चूर होकर पार्थ एक डीलर के साथ मिलकर विरानी परिवार की सबसे कीमती और पुश्तैनी हवेली को बेचने का सौदा पक्का कर लेता है। पार्थ को विरानी खानदान के बिजनेस से कोई मतलब नहीं है, उसे बस पैसा चाहिए।

इसी बीच, घर पर तेज आंधी-तूफान आता है। तुलसी मां घर की अखंड ज्योत को बुझने से बचाने के लिए बाहर दौड़ती है। तभी उसकी नजर लड़खड़ाते कदमों से घर आ रहे पार्थ पर पड़ती है। पार्थ इतना नशे में होता है कि वह अपनी जैकेट घर के दरवाजे पर ही भूल जाता है। जब तुलसी उस जैकेट को उठाती है, तो उसमें से शराब की तेज बदबू आती है, जिसे सूंघकर तुलसी दंग रह जाती है। उसे समझ आ जाता है कि दाल में कुछ काला है।

KSBKBT 2 Upcoming Twist: कमरे में पार्थ ने की जबरदस्ती और हैवानियत की हदें पार

KSBKBT 2 Upcoming Twist
KSBKBT 2 Upcoming Twist ( Source: Social Media)

अगली सुबह घर में वैष्णवी की पहली रसोई की रस्म होती है, जहां वह शगुन के तौर पर लापसी (मीठा हलवा) बनाती है। तुलसी का शक गहरा चुका है, वह लगातार किचन से पार्थ को देख रही होती है। वह वैष्णवी से सीधा सवाल करती है कि कल रात पार्थ कहां था? वैष्णवी विरानी परिवार की शांति के लिए तुलसी से झूठ बोल देती है कि पार्थ रातभर कमरे में ही था। लेकिन एक मां और सास होने के नाते तुलसी वैष्णवी का चेहरा देखकर उसका झूठ पकड़ लेती है।

इसके बाद जब वैष्णवी कमरे में जाकर पार्थ से सच जानना चाहती है, तो पार्थ अपनी हैवानियत पर उतर आता है। वह साफ मुकर जाता है और कहता है कि तुम कोई सपना देख रही होगी। इसके बाद वह वैष्णवी से बदतमीजी करते हुए कहता है, “तुम इसलिए गुस्सा हो क्योंकि कल हमारी पहली रात थी और हम साथ नहीं थे? जो कल नहीं हुआ, वो आज कर लेते हैं।” इतना कहकर पार्थ वैष्णवी के साथ जबरदस्ती और बदसलूकी करने की कोशिश करता है, जिससे वैष्णवी बुरी तरह डर जाती है और उसे दूर धकेल देती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वैष्णवी को कहा ‘नौकरानी’ और चरित्र पर उछाला कीचड़

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ( Source: Social Media)

पार्थ के गुस्से और हरकतों से परेशान होकर वैष्णवी उसका पीछा करते हुए उसी क्लब में पहुंच जाती है। वहां जो वह देखती है, उसके होश उड़ जाते हैं। पार्थ लड़कियों के साथ शराब पी रहा होता है और तभी वैष्णवी अपने कानों से सुन लेती है कि पार्थ पुश्तैनी हवेली को बेचने की बड़ी साजिश रच रहा है। जब पार्थ घर लौटता है, तो वैष्णवी हिम्मत दिखाकर उससे इस डील के बारे में सवाल करती है।

रंगे हाथों पकड़े जाने पर पार्थ शर्मिंदा होने की बजाय वैष्णवी पर ही टूट पड़ता है और उसकी जमकर बेइज्जती करता है। वह चिल्लाते हुए कहता है, “एक अमेरिका रिटर्न लड़के ने तुझ जैसी ‘बहनजी’ से शादी की, यही तेरी जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी है। तुझ जैसी लड़की को तो मैं अपने घर में नौकर भी न रखूं।”

वह वैष्णवी को धमकी देता है कि अगर उसने मां या बा को कुछ भी बताया, तो कोई उस पर विश्वास नहीं करेगा। हद तो तब हो जाती है जब पार्थ वैष्णवी के चरित्र पर कीचड़ उछालते हुए कहता है कि जिसने एक ही दिन में दो लड़के (पहले रियो और फिर पार्थ) बदले हों, उसकी बात पर कौन भरोसा करेगा? पार्थ के ये कड़वे बोल सुनकर वैष्णवी पूरी तरह टूट जाती है।

Read More: KSBKBT 2 22 June 2026 Spoiler Alert: रियो के डबल गेम में फंसी मासूम वैष्णवी, क्या बचा पाएगी तुलसी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।