KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert: पुश्तैनी हवेली के लिए Parth ने पत्नी Vaishnavi पर उठाया हाथ, रंगे हाथों पकड़कर Tulsi ने जड़ा करारा तमाचा

Summary :

KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert: टीवी का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा है। लेकिन आने वाले एपिसोड में एक ऐसा महा-ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे। विरानी परिवार का लाडला पार्थ अपनी ही पत्नी के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार करने वाला है। KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert: औकात पर उतरा पार्थ, रो-रोकर बुरा हुआ वैष्णवी…

KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert: टीवी का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधकर रखा है। लेकिन आने वाले एपिसोड में एक ऐसा महा-ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे। विरानी परिवार का लाडला पार्थ अपनी ही पत्नी के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार करने वाला है।

KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert: औकात पर उतरा पार्थ, रो-रोकर बुरा हुआ वैष्णवी का हाल

KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert
KSBKBT 2 24 June 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media)

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब पार्थ अपनी पत्नी वैष्णवी के साथ गंदी बदतमीजी शुरू कर देता है। वो वैष्णवी को उसकी औकात याद दिलाते हुए कहता है कि तेरी औकात तो मेरी असिस्टेंट बनने की भी नहीं थी, लेकिन तू किस्मत से इस विरानी परिवार की बहू बन बैठी। बात यहीं खत्म नहीं होती, गुस्से में अंधा होकर पार्थ वैष्णवी को बेड से नीचे धक्का दे देता है, जिससे वो जमीन पर गिर जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है।

तभी कमरे के बाहर से गुजर रही तुलसी को वैष्णवी के रोने की आवाज सुनाई देती है। तुलसी घबरा जाती है, लेकिन वैष्णवी उस वक्त अपनी तकलीफ छुपा लेती है।

KSBKBT 2: डॉक्टर ने खोली पोल, हवेली बेचने के चक्कर में पार्थ ने उठाया हाथ

KSBKBT 2
KSBKBT 2 ( Source : Social Media)

अगली सुबह जब वैष्णवी किचन में काम कर रही होती है, तो तुलसी उसके चेहरे पर चोट के निशान देख लेती है। वैष्णवी बात को टालने के लिए बहाना बनाती है कि यह निशान केवल मेकअप की वजह से है। लेकिन जब तुलसी डॉक्टर को बुलाकर जांच करवाती है, तो डॉक्टर साफ कह देती है कि यह मेकअप नहीं, बल्कि किसी ने उसका चेहरा बहुत जोर से दबाया है या उसे मारने की कोशिश की है।

तुलसी के बार-बार पूछने पर वैष्णवी रोते हुए सारा सच उगल देती है। वो बताती है कि पार्थ ‘बा‘ की पुश्तैनी हवेली को गैर-कानूनी तरीके से बेचने की कोशिश कर रहा है और जब उसने पार्थ को रोकने की कोशिश की, तो पार्थ ने गुस्से में आकर उस पर हाथ उठा दिया।

KSBKBT Maha Twist: तुलसी ने रंगे हाथों पकड़ा, सरेआम पोते के गाल पर जड़ा थप्पड़

KSBKBT Maha Twist
KSBKBT Maha Twist ( Source : Social Media)

यह सुनते ही तुलसी का खून खौल उठता है। वो सही वक्त पर पहुंचकर पार्थ को रंगे हाथों पकड़ लेती है, जब वो दोबारा वैष्णवी के साथ बदतमीजी कर रहा होता है। तुलसी पार्थ पर चिल्लाती है और कहती है कि तुझे अपनी पत्नी पर हाथ उठाने के जुर्म में जेल जाना चाहिए। इस पर पार्थ भी अपनी तमीज भूल जाता है और कहता है कि भाड़ में गई आपकी भावनाएं और भाड़ में गई वो बुढ़िया।

पार्थ के मुंह से ऐसी घटिया बातें सुनकर तुलसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो बिना सोचे-समझे पार्थ के गाल पर एक करारा तमाचा जड़ देती है। तभी वहां करण और नंदिनी आ जाते हैं। नंदिनी अपने बेटे का पक्ष लेते हुए तुलसी से बहस करने लगती है और कहती है कि आपने हमारे बेटे पर हाथ कैसे उठाया? अब देखना यह होगा कि क्या तुलसी विरानी परिवार के सामने पार्थ का असली चेहरा बेनकाब कर पाएगी या नंदिनी के लाड-प्यार में पार्थ बच निकलेगा।

Read More: Vasudha 24 June 2026 Spoiler Alert: क्या आज रात 11:59 बजे से पहले वसुधा कर पाएगी ये असंभव चमत्कार..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।