KSBKBT 2 27 June Spoiler Alert: टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’ (KSBKBT) में इन दिनों एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। शो की कहानी हर दिन के साथ और भी ज्यादा खतरनाक और अनएक्सपेक्टेड होती जा रही है।
सीरियल में अब तक की सबसे चहेती और संस्कारी बहू-मां, यानी तुलसी वीरानी की जिंदगी में एक ऐसा तूफान आ गया है, जिससे उनका हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखरने की कगार पर पहुंच गया है। विलेन पार्थ ने अपनी गंदी चालों से ऐसा ट्रैप रचा है कि बेकसूर तुलसी अब खुद को ही गुनहगार मानने लगी हैं।
KSBKBT 2 27 June Spoiler Alert: अपनों को बचाने निकली तुलसी के सिर पर हुआ जानलेवा हमला

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब पार्थ ने अपनी सारी हदें पार कर दीं और वह एक खौफनाक मॉन्स्टर (हैवान) बन गया। वह शांति निकेतन के हर सदस्य की जिंदगी को कठपुतली की तरह नचा रहा है। जब पार्थ ने वैशू (वैष्णवी) के साथ बदसलूकी और उसका एक्सप्लोइटेशन करने की कोशिश की, तो तुलसी हमेशा की तरह ढाल बनकर खड़ी हो गई। वैशू को बचाने की इस कोशिश में पार्थ ने तुलसी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे तुलसी को गहरी चोट आई।
तुलसी को अंदाजा भी नहीं था कि रीओ भी अंदर ही अंदर पार्थ के साथ मिला हुआ है। तुलसी ने पार्थ के खिलाफ सारे सबूत रीओ को सौंपे और उससे वैशू को पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा। लेकिन रीओ ने तुलसी की पीठ में छुरा घोंप दिया और वो सारे सबूत वापस पार्थ को दे दिए। इसके बाद, शातिर पार्थ ने अपनी चाल छिपाने के लिए खुद रीओ को ही मौत के घाट उतार दिया।
KSBKBT 2 Twist: रीओ की मौत से हिला शांति निकेतन

इस पूरे खौफनाक ड्रामे से अनजान, घायल तुलसी जैसे-तैसे शांति निकेतन पहुंचती हैं ताकि वह सबको पार्थ का असली चेहरा दिखा सकें। लेकिन वहां पहुंचते ही पासा पूरी तरह पलट जाता है। शातिर दिमाग पार्थ पहले से ही अपनी नई चाल तैयार कर चुका था। उसने पूरे परिवार के सामने यह झूठ फैला दिया कि तुलसी ने वैशू को बचाने के चक्कर में रीओ का कत्ल कर दिया है।
तुलसी ने पार्थ के इस सफेद झूठ का पर्दाफाश करने की पूरी कोशिश की, लेकिन पार्थ की कूटनीति के आगे उनकी एक न चली। तुलसी रीओ पर बहुत भरोसा करती थीं, इसलिए वह इस बात को हजम ही नहीं कर पा रही थीं कि रीओ उनके साथ ऐसा धोखा कर सकता है। पार्थ के इस धोखे ने तुलसी को अंदर से पूरी तरह तोड़कर रख दिया।
Tulsi Virani Mental Instability Scene: पुराने जख्म हरे होते ही कबूल किया कत्ल का गुनाह

सिर पर लगी गहरी चोट और अपनों के धोखे के कारण तुलसी का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है। इस दिमागी इंस्टैबिलिटी के बीच तुलसी के दिमाग में सालों पुराना वो खौफनाक सीन दोबारा ताजा हो जाता है, जब उन्होंने अपने ही बेटे अंश को गोली मारी थी। अपनी इसी बिगड़ी हुई मानसिक सिचुएशन में, तुलसी पुलिस और घरवालों के सामने चीख-चीखकर रीओ के कत्ल का गुनाह अपने सिर ले लेती हैं।
वह चाहकर भी कोर्ट और पुलिस के सामने असली सच बयां नहीं कर पाती। नतीजा यह होता है कि पुलिस तुलसी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देती है। तुलसी के जेल जाते ही अब दर्शकों के मन में बड़ा सवाल है कि बेसहारा वैशू का क्या होगा और क्या पार्थ हमेशा के लिए जीत जाएगा?


Download Android App
Download iOS App




