KSBKBT 2 Spoiler Alert : टीवी का आइकॉनिक शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को बांधे हुए है। छह साल के लीप के बाद शो की कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने फैंस को भावनात्मक रूप से झकझोर कर रख दिया है। हर एपिसोड में नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं और अब तुलसी-मिहिर की बहुप्रतीक्षित मुलाकात के बाद कहानी और भी दिलचस्प हो गई है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में सालों बाद आमने-सामने आए तुलसी और मिहिर

लीप के बाद जिस पल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह पल आ ही गया। तुलसी और मिहिर सालों बाद आमने-सामने आए। तुलसी को अचानक अपने सामने देखकर मिहिर स्तब्ध रह गया, जबकि तुलसी के पुराने जख्म एक बार फिर ताजा हो गए। यह मुलाकात भले ही खामोश रही हो, लेकिन इसके पीछे छिपा दर्द दोनों के चेहरे पर साफ नजर आया।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi : गायत्री से सच साझा करेगा मिहिर

हालिया प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी के सामने मिहिर खुद को मजबूत और खुश दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन अंदर ही अंदर वह टूट चुका है। घर लौटते ही वह गायत्री को बताता है कि उसकी मुलाकात तुलसी से हो चुकी है। यह सुनकर गायत्री पहले चौंक जाती है और फिर मिहिर से तुलसी को वापस घर लाने की बात कहती है।
‘वो हमारी तुलसी नहीं है’ – मिहिर का दर्द
मिहिर भावुक होकर गायत्री से कहता है कि अब तुलसी पर उनका कोई हक नहीं रहा। वह कहता है कि वह आगे बढ़ चुका है और तुलसी को भूल चुका है, भले ही उसका दिल आज भी उसी दर्द से भरा हो। मिहिर का यह बयान दर्शाता है कि वह किसी बड़े सच को छुपा रहा है, जो आगे चलकर कहानी में बड़ा तूफान ला सकता है।
KSBKBT 2 Spoiler 7 January : तुलसी को लगा गहरा झटका

दूसरी ओर, मिहिर के असली सच से अनजान तुलसी यह मान लेती है कि मिहिर अब किसी और का हो चुका है। वैष्णवी से बात करते हुए तुलसी अपने दिल का दर्द बयां करती है और कहती है कि उसने पूरी जिंदगी अपने पति के लिए जी, लेकिन वही जिंदगी मिहिर के लिए कभी मायने नहीं रखती थी। निराशा और टूटे भरोसे के बीच तुलसी एक बड़ा फैसला लेती है। वह कहती है कि अच्छा हुआ मिहिर ने उसका भ्रम तोड़ दिया। अब वह भागेगी नहीं, बल्कि अपनी बेटियों को इतना आत्मनिर्भर बनाएगी कि कोई भी मिहिर दोबारा किसी तुलसी को कुचल न सके। तुलसी की यह कसम आने वाले एपिसोड्स में कहानी को नई दिशा दे सकती है।
क्या फिर होगा तुलसी-मिहिर का मिलन?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिहिर कभी अपना सच तुलसी के सामने रख पाएगा? क्या गलतफहमियों की यह दीवार टूटेगी या KSBKBT 2 Spoiler Alert के मुताबिक दर्शकों को और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे? आने वाले एपिसोड्स में इसका जवाब जरूर मिलेगा।
Read More : Gold Maang Tikka Designs: हर ब्राइडल लुक में चार-चांद लगा देंगे ये 5 मांग टीका डिजाइन..


Download Android App
Download iOS App




