Shivangi Joshi से ब्रेकअप के बाद Kushal Tandon ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा: नकली होना इतना…

Summary :

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने हाल ही में अपने रिश्ते को खत्म कर सभी को चौंका दिया। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन 15 जून 2025 को अचानक इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई। हालांकि, अब तक ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स यह इशारा कर रहे हैं कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। कुशाल ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट ब्रेकअप के बाद अब कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा रील शेयर किया, जिससे…

टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने हाल ही में अपने रिश्ते को खत्म कर सभी को चौंका दिया। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन 15 जून 2025 को अचानक इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई। हालांकि, अब तक ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स यह इशारा कर रहे हैं कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा।

कुशाल ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

ब्रेकअप के बाद अब कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा रील शेयर किया, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने एक कोट पोस्ट किया जिसमें लिखा था, “नकली होना इतना नॉर्मल हो गया है कि लोग ईमानदारी से नाराज़ हो जाते हैं।” इस स्टोरी को कुछ ही मिनटों में हटा भी लिया गया, लेकिन तब तक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी। माना जा रहा है कि यह कमेंट शिवांगी जोशी के लिए था, जो हाल ही में खुद को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।

kushal tondon crytic post 1

शिवांगी ने खुद को बताया मजबूत

ब्रेकअप के बाद शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रेरणादायक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “बेबीगर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ संभाल रही हो, उन चीजों को भी जिनका किसी को अंदाजा नहीं है। खुद को समय दो।” फैंस इसे शिवांगी के इमोशनल ब्रेकडाउन और ब्रेकअप के दर्द से जोड़कर देख रहे हैं।

shivangi joshi

कब शुरू हुई लव स्टोरी

शिवांगी और कुशाल (Kushal Tandon) की मुलाकात सोनी टीवी के शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ के सेट पर हुई थी, जो 10 जुलाई 2023 को ऑन-एयर हुआ था। शो में दोनों लीड रोल में नजर आए और वहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया और फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी कपल की तरह देखने लगे। लेकिन 15 जून 2025 को कुशाल ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप का ऐलान कर दिया, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए।

वर्कफ्रंट पर कहां हैं दोनों

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुशाल टंडन (Kushal Tandon) इस वक्त किसी भी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, जबकि शिवांगी जोशी इन दिनों टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में भाग्यश्री का किरदार निभा रही हैं। दर्शक उनके इस किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की जा रही है। फिलहाल दोनों स्टार्स अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन उनके पोस्ट्स यह जरूर बता रहे हैं कि जख्म अभी भरे नहीं हैं।

ये भी पढे़: Exclusive Interview: गुजराती फिल्म ‘Deda’ से एक बार दर्शकों का दिल जीतेंगी Helly Shah

Yashika Jandwani