एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर मीडिया में खबरें सामने आ रही हैं कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद टीवी एक्टर कुशल टंडन को डेट किया था। अब इन सभी बातों का खंडन करते हुए एक्टर ने कहा है कि अंकिता और वह कभी रिलेशन में नहीं थे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

इसके अलावा कुशाल लोगों से कह रहे हैं कि बेवजह जो एक-दूसरे पर दोष देने का खेल है उसमें उन्हें नहीं घसीटा जाए। दरअसल एक मीडिया खबर के अनुसार, अंकिता और कुशाल ने एक-दूसरे को डेट साल 2016 में सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप करने के बाद किया था।

कुशाल टंडन ने इस खबर का खंडन करते हुए ट्वीट में लिखा, यह शर्मशार कर देने वाली पत्रकारिता है, सही में। सुशांत और अंकिता दोनों ही मेरे दोस्त रहे हैं। इस वक्त एक-दूसरे को दोष देने के इस खेल में मेरा नाम क्यों घसीटा जा रहा है। मुझे कृपया इन सबसे दूर रखें। हैरानी होती है कि हम कैसी खबरों की दुनिया में जी रहे हैं।

कुशाल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, दुनिया कृपया सुशांत की आत्मा को शांति से रहने दें। यहां तो सर्कस चल रहा है और वह हीरा जरूर आसमान से यह सबकुछ देखकर हंस रहा होगा। सुशी आराम से रहो जैसे तुम हमेशा रहते थे..यहां सिर्फ हल्ला मचा हुआ है।

दरअसल ऐसी ही खबरें साल 2016 में आईं थीं जब सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप हो गया था। तब अफवाहें थी कि कुशाल टंडन और अंकिता लोखंडे रिलेशन में है। लेकिन उस दौरान भी दोनों ने यह बातों को गलत बताया था। दोनों ने कहा था कि अच्छे दोस्त हैं हम। अब जब दोनों की डेटिंग की खबर फिर सामने आई तो इसपर कुशाल टंडन ने अपनी नराजगी जाहिर की।


Download Android App
Download iOS App



