लता मंगेशकर ने सोनाक्षी सिन्हा के ‘मुंगडा’ गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कोई भी हमारे गाने का….

Summary :

इस महीने कॉमेडी ड्रामा फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं।

इस महीने कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। इन गानों में से जो गाना सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया मुंगडा। यह गाना उषा मंगेशकर के गाए ‘मुंगडा’ का रीमेक वर्जन है। उषा का ये गाना 1977 में आई फिल्म इंकार का हिट नंबर है। इसे गाने को आज भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसका म्यूजिक राजेश रोशन ने तैयार किया था।

उषा मंगेशकर ने दी अपनी प्रतिक्रिया…

बता दें कि इस बार के गाने में मॉर्डन म्यूजिक को डालकर हिट बनाने की कोशिश की गई है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये गाना बिल्कुल भी पसंद आया है। लेकिन अब हाल ही में इस गाने की ओरिजनल सिंगर उषा मंगेशकर ने रीमेक वर्जन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

इस बारे में उषा मंगेशकर ने कहा मैं पूरी तरह से गानों के र‍िमिक्स वर्जन बनने के ख‍िलाफ हूं। हमारे गाने एक शानदार सोच और हार्डवर्क के बाद बने हैं। उन्हें रीमिक्स में यूं नया वर्जन बना देना सही नहीं है।

बहन लता मंगेशकर ने भी जताई नाराजगी…

वैसे पूरे गाने में सोनाक्षी सिन्हा का काफी बोल्ड अवतार है। लेकिन ये दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। लोग रीक्रिएट वर्जन की आलोचना कर रहे हैं। और ‘मुंगडा’ गाने को घाटिया करार दिया है। इससे पहले लता मंगेशकर भी रीमिक्स गानों के कल्चर पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। लता मंगेशकर ने इस बारे में कहा कि हमारे गाए हुए गानों को रीमिक्स बनाने से पहले कभी पूछा भी नहीं जाता है। ये तरीका सही नहीं है।

यहाँ देखें डांस वीडियो…

यहां देखें सोनाक्षी सिन्हा के नए डांस ‘मुंगडा’ गाने पर लोगों के कुछ ऐसे रिएक्शन…

1#

2#

3#

4#

5#

Desk Team