दोस्त की शादी लगाना है पटोला पहनें इन एक्ट्रेसेस की तरह अनारकली सूट, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Summary :

Latest Anarkali Suit Designs: अनारकली सूट्स की वर्सटैलिटी और स्टाइल कोशंट को देखते हुए हमारी तो यही सलाह है कि हर देसी गर्ल को अपने वॉर्डरोब में एक अनारकली सूट तो ज़रूर ऐड करना चाहिए। एक से ज़्यादा ऐड करने में भी कोई हर्ज़ नहीं है। हालांकि अगर आप अनारकली सूट खरीदने से पहले इंस्पिरेशन की तलाश में हैं तो हमारी बी-टाउन ब्यूटीज़ से बेहतर भला और कौन हो सकता है। यहां हम बॉलीवुड डीवाज़ के 5 अनारकली सूट्स शेयर कर रहे हैं जो क्लासी और एवरग्रीन होने के साथ-साथ हमारे फॉरेवर फेवरेट हैं। Latest Anarkali Suit Designs: दोस्त की…

Latest Anarkali Suit Designs: अनारकली सूट्स की वर्सटैलिटी और स्टाइल कोशंट को देखते हुए हमारी तो यही सलाह है कि हर देसी गर्ल को अपने वॉर्डरोब में एक अनारकली सूट तो ज़रूर ऐड करना चाहिए। एक से ज़्यादा ऐड करने में भी कोई हर्ज़ नहीं है। हालांकि अगर आप अनारकली सूट खरीदने से पहले इंस्पिरेशन की तलाश में हैं तो हमारी बी-टाउन ब्यूटीज़ से बेहतर भला और कौन हो सकता है। यहां हम बॉलीवुड डीवाज़ के 5 अनारकली सूट्स शेयर कर रहे हैं जो क्लासी और एवरग्रीन होने के साथ-साथ हमारे फॉरेवर फेवरेट हैं।

Latest Anarkali Suit Designs: दोस्त की शादी लगाना है पटोला पहनें इन एक्ट्रेसेस की तरह अनारकली सूट

1. Bhumi Pednekar

Latest Anarkali Suit Designs
Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)

बॉलीवुड एक्ट्रेस Bhumi Pednekar हमेशा से ही अपने फैशन से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती रही हैं और उनका रीसेंट लुक भी कोई एक्सेप्शन नहीं है. इस हसीना ने मृणालिनी राव के डिजाइन किए हुए रॉयल पर्पल अनारकली सेट में कदम रखा, जो ट्रैडिशन और मॉडर्न ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इस तरह का सूट आप भी डिज़ाइन करवा सकते है।

2. Aishwarya Rai

Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)

घर की शादी के लिए एक राॅयल लुक की तलाश कर रही हैं? तो ऐश्वर्या के इस रॉयल ब्लू कलर के अनारकली सूट से अच्छा क्या हो सकता है? हम अक्सर शादी या बड़े फंक्शन्स के लिए गोल्डन आउटफिट और एम्ब्राॅयडरी पर ज्यादा फोकस करते हैं, लेकिन फाॅर अ चेंज सिल्वर एम्बेलिश्मेंट क्यों नहीं!

3. Sonakshi Sinha

Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)

अगर आपको प्रिंटेड अनारकली सूट पसंद नहीं हैं, तो आप प्लेन अनारकली सूट का विकल्प चुन सकती हैं। इन दिनों बॉर्डर पर लेस या गोटापट्टी डिजाइन का चलन काफी जोरों पर है। ऑरेंज के अलावा आप अपनी पसंद के किसी भी कलर में ये सूट ले सकती हैं। कीमत की बात करें तो मार्केट या ऑनलाइन साइट्स पर ये अनारकली सूट आपको ₹2000 से कम में आसानी से मिल जाएंगे।

4. Aditi Rao Hydari

Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)

अदिति राव हैदरी ने ब्लैक कलर का प्लेन अनारकली सूट पहना है, जिसके किनारों पर सीक्वेंस वर्क हुआ है। साथ ही लॉन्ग और हैवी गोल्डन ईयररिंग्स उन्होंने कैरी किए हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। दुपट्टे को भी उन्होंने बहुत ही स्टाइलिश तरीके से वियर किया है। आप भी प्लेन अनारकली सूट के साथ हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

5. Hina Khan

Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)
Latest Anarkali Suit Designs( Source: Social Media)

किसी पार्टी फंक्शन में यदि आप अनारकली सूट कैरी करने का प्लान कर रही हैं तो ऐसा लेस वाला सूट पसंद करें। ये सूट काफी हल्का लग रहा है। पूरे सूट को प्लेन रखकर इसमें बस घेर की तरफ आपको लेस लगवानी है। वहीं साथ में हैवी सा दुपट्टा पहनकर अपना लुक पूरा करें।

Also Read: Anarkali Suit Design: इस साल ट्रेंड में रहे अनारकली सूट के ये डिजाइन, दिखेंगी एकदम रॉयल!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।