आकांक्षा रंजन कपूर को आखिरी बार फिल्म जिगरा में देखा गया था। आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट के बहुत ही करीब हैं।
बता दें कि आकांक्षा कपूर अभिनेता-निर्देशक शशि रंजन और उनकी पत्नी अनु रंजन की बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 2020 में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गिल्टी’ से की थी।
एक्ट्रेस का फैशन स्टेटमेंट कमाल का है। उनका हर लुक काफी इंस्पिरेशनल होता है। इसके अलावा उनके ट्रेंडिनशल लुक्स में भी स्टाइल का जादू नजर आता है।
आज हम आपको आकांक्षा रंजन कपूर के कुछ स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें पहनकर आप संगीत नाइट में बिजलियां गिरा सकते हैं।
आकांक्षा रंजन कपूर ने अपनी लाइट ब्लू साड़ी के साथ सिक्वेन का शाइनी, जटिल पैटर्न वाला ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज एक स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ स्लीवलेस है, जो उनके लुक को बहुत ही खास बना रहा है।
अगर आप अपने बोल्ड लुक से संगीत नाइट में कहर मचाना चाहती हैं, तो आपको आकांक्षा रंजन कपूर के इस ब्लाउज से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। इसे आप डिजाइनर साड़ियों के साथ पेयर कर सकती हैं।
गर्ल्स के लिए वीनेक लाइन वाला ये ब्लाउज परफेक्ट है। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
राउंडनेक वाला ये फ्लोरल ब्लाउज आपके लुक में क्लास एड कर देगा। इसे पहनकर आप बहुत ही प्यारी दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App











