बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फैशन के मामले में किसी से भी काम नहीं है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट हर महिला को पसंद आता है। इसलिए वह अक्सर उनके लुक्स को रीक्रिएट करना पसंद करती हैं।
खास तौर पर आलिया को शिफॉन साड़ियों से बेहद प्यार है और वह कई मौकों पर शिफॉन साड़ी पहन कर अपनी दिलकश अदाएं दिखा चुकी हैं। आप भी चाहे तो आलिया के इन शिफॉन साड़ी लुक्स को फंक्शन में रीक्रिएट कर सकती हैं।
इस फोटो में आलिया भट्ट ने लाल रंग की खूबसूरत शिफॉन साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस सेक्विन ब्लाउज के साथ पहना है। जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है।
आलिया मल्टीकलर्ड शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में किसी अप्सरा सी सुंदर दिख रही है। कानों में झुमका पहने सटल मेकअप लगाए वो बेहद प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को स्ट्रेट ओपन हेयर स्टाइल से पूरा किया है।
रेड और पिंक कलर की शिफॉन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने रेड डीप नेक ब्लाउज पहना है। इस आउटफिट में वो बेहद दिलकश पोज देती नजर आ रही है।
ब्लैक शिफॉन साड़ी और प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज़ में आलिया भट्ट हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। बालों में मैसी हेयर बन और कानों में झुमका बेहद खूबसूरत लग रहा है।
नियॉन कलर के बॉर्डर वाली पिंक शिफॉन साड़ी और स्लीवलेस बैकलेस ब्लाउज़ में आलिया हंसती हुई बेहद खूबसूरत दिख रही है। उन्होंने सटल मेकअप के साथ कानों में झुमका पहना है, जो काफी जच रहा है।
व्हाइट फ्लावर प्रिंटेड शिफॉन साड़ी के साथ राउंड नेक ब्लाउज़ में आलिया बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने सिंपल मेकअप, बिंदी, बालों में पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया है।
पिंक कलर की प्लेन शिफॉन साड़ी को आलिया ने मैचिंग वेलवेट स्ट्रैपी ब्लाउज़ के साथ पहना है। उन्होंने सटल मेकअप के साथ बालों को कर्ल करके खुला रखा है। साथ ही माथे पर काली बिंदी लगाई है, जिससे उनका लुक निखर रहा है।


Download Android App
Download iOS App












