बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर ही उर्वशी को इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम लेकर खूब ट्रोल किया जाता है। इसी वजह से एक्ट्रेस ज्यादातर लाइमलाइट में बनी रहती हैं और शायद इसी वजह से उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग से ज्यादा ट्रोलिंग की वजह से पॉपुलर हो गई हैं।

इसी पॉपुलैरिटी का एक्ट्रेस को काफी फायदा भी हो रहा है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में साउथ मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म में उनके साथ एक आइटम सॉन्ग किया था। वहीं, अब खबर है कि उर्वशी की झोली में साउथ के मशहूर डायरेक्टर की फिल्म गिर गई है। इस बात की जानकारी खुद उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है।
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर कन्नड़ सुपरहिट फिल्म कांतारा फेम ऋषब शेट्टी संग फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘कातांरा 2 ऋषब शेट्टी लोडिंग।’ इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने हाथ जोड़ने का इमोजी भी शेयर किया है। फोटो में अदाकारा येलो कलर की आउटफिट पहन रखा है जिमसें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

उर्वशी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ऋषभ नाम को लेकर उर्वशी के मजे ले रहे हैं। एक यूजर कॉमेंट कर लिखा, ‘ऋषब शेट्टी ही सही बस ऋषभ होना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऋषभ पंत नहीं तो ऋषब शेट्टी सही।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ‘आपकी लाइफ में कितने ऋषभ जुड़े हैं दीदी।’

बता दें कि ऋषब शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ की शानदार सक्सेस के बाद से फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में कांतारा 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया था। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि ‘कांतारा’ का सीक्वल नहीं बल्कि प्रीक्वल बन रहा है।

गौर करने वाली बात ये है कि ऋषब शेट्टी स्टारर कांतारा कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सुपरहिट फिल्म है। कांतारा से पहले सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। कन्नड़ फिल्म केजीएफ के सीक्वल का भी फैंस ने इसी तरह बेसब्री से इंतजार किया था। केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब इसी तरह दर्शक कांतारा-2 का वेट कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



