खूबसूरत नज़ारे का लुफ्त उठाते हुए लीजा हेडन ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

Summary :

लीजा ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में लीजा बिकिनी पहने नदी के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं लीजा ने अपने सिर पर हैट भी लगा रखी है और फोटो में लीजा खूबसूरत नजारे को एंजॉय करती दिख रही हैं।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई हैं। लीजा ने सोशल मीडिया के जरिए ये अनाउंसमेंट की कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट है। तभी से ही एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं। आपको बता दे वो इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। 


लीजा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो अपनी लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच लीजा ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। लीजा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।



लीजा हेडन काफी समय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वैकेशन की फोटोज शेयर करती दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि पहले की हैं। पुरानी तस्वीरों में उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया है। इस तस्वीर में लीजा बिकिनी पहने नदी के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं लीजा ने अपने सिर पर हैट भी लगा रखी है और फोटो में लीजा खूबसूरत नजारे को एंजॉय करती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए लीजा ने कैप्शन में बताया कि ये तस्वीर जनवरी 2021 में ली गई थी।   


आपको बात दें कि लीजा हेडन की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लीजा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभी तस्वीर शेयर किए कुछ ही वक़्त बीता है पर लाइक्स देखे तो लगता है ये तस्वीर काफी वायरल हो गई है।

Desk Team