बॉलीवुड में हिरोइनों को अगर काम चाहिए तो उनका फिट औऱ खूबसूरत दिखना बेहद जरूरी है। और अगर वह मोटी हो जाती है तो फिल्म इंडस्ट्री में उनका टीक पाना बेहद मुशकिल होता है। बॉलीवुड में ऐसी कई हिरोइनें है जो अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती पर वहीं कुछ ऐसी एक्ट्रेस जो कि अपनी शादी से पहले तो स्लिम थी लेकिन शादी के बाद मोटी हो गई। हांलाकि ज्यादात्तर अभिनेत्रियां शादी और बच्चे के बाद भी वापस फिट हो जाती है लेकिन कुछ ऐसी भी है जो काफी मेहनत के बाद भी दोबारा खुद को मेंटेन नहीं कर पाई है चलिए बात करते है ऐसी ही 5 सफल अदाकाराओं के बारे में।
1.तनुश्री दत्ता
‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म से सबको अपना दीवाना बनाने वाली तनुश्री इन दिनों MEETOO कैम्पेन के माध्यम से काफी सुर्खियों में रही है। इस फिल्म के 10 बाद तनुश्री काफी मोटी हो गयी हैं।
हाल ही में वह अपने बढ़े हुए वजन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो लोग उन्हें पहचान नहीं सके और उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। वैसे तो तनुश्री खुद को सिंगल बताती हैं लेकिन खबरों की माने तो तनुश्री ने विदेश में शादी कर ली है।
2. विद्या बालन
‘डर्टी पिक्चर’ में बोल्ड किरदार निभाकर सुर्ख़ियो में छाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन आज बॉलीवुड की सुपरहिट हिरोइन है। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए विद्या को नेशनल अवार्ड भी मिला था। विद्या को दूसरी हिरोइनों की तरह जीरो फिगर और छोटे कपड़े पहनने का कोई शौक नहीं है।
विद्या कई बार अपने वजन और फैशन को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं लेकिन अपने दमदार अदाकारी से उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया है। शादी के बाद विद्या और भी ज्यादा मोटी हो गयी हैं।
3.रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की सुपरहिट हिरोइनो में शुमार रानी मुखर्जी ने अपने बॉडी फिगर को हमेशा से ही एक जैसा ही रखा है। रानी ने हमेशा अपना वजन औसत ही रखा है।
शायद इसीलिए उनकी गिनती पतली हिरोइनो में नहीं की जाती। शादी के बाद रानी का वजन थोड़ा बढ़ गया है।
4. लारा दत्ता
इस लिस्ट में मिस यूनिवर्स रह चुकी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता का नाम भी शुमार है। हालांकि लारा अपने फिटनेस को लेकर काफी एक्टीव है
लेकिन टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी के बाद वह पहले से काफी मोटी हो गयी हैं। हालांकि वह बहुत ज्यादा मोटी तो नहीं हुई हैं लेकिन बाकी एक्ट्रेस के मुकाबले उनका वेट काफी बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App












