LIVE: दुबई पुलिस ने 3 दिन बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की दी मंजूरी

Summary :

NULL

दुबई पुलिस ने अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की इजाजत दे दी है। दुबई पुलिस के आदेश की चिट्ठी को भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया है इसके साथ ही एनओसी भी दे दिया गया है। भारतीय दूतावास की मदद से श्रीदेवी के शरीर पर लेप लगाया जाएगा। यह बताया जा रहा है कि शव के साथ बोनी कपूर और अुर्जन कपूर भी आएंगे। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रात 9 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह यह खबर आयी थी की अभिनेता अर्जुन कपूर भी दुबई चले गए हैं। यशराज फिल्मस के पीआरओ ने बताया, ‘अर्जुन कपूर मंगलवार सुबह दुबई के लिए निकले हैं। वे वहां अपने पिता बोनी कपूर की औपचारिकताएं पूरी करने और वापसी यात्रा में मदद करेंगे।’

यह तो पता ही है की अर्जुन कपूर की सौतेली मां श्रीदेवी का शनिवार को देर रात दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। पहले मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताया गया था, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई है।

श्रीदेवी के शव को भारत लाने में कई प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। शायद अर्जुन कपूर इन्हीं सब में मदद करने के लिए दुबई रवाना हुए हैं।

अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर भारत से लेकर दुबई तक के मीडिया में हलचल मची हुई है। पहले जहां मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट को बताया जा रहा था, वहीं दुबई की सरकार की ओर से पेश की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है।

दुबई की सरकार ने कहा है कि श्रीदेवी की मौत होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई. महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की मौत से दुनिया भर में उनके फैंस मायूस हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर इसी उम्र में श्रीदेवी दुनिया से चली कैसे चली गईं। हमेशा खुशमिजाज रहने वाली श्रीदेवी की मौत के बाद उनके चाचा एम वेणुगोपाल ने एक बड़ा खुलासा किया है।

तेलुगु अखबार ‘साक्षी’ को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी के चाचा ने बताया कि वह बहुत की खुशमिजाज थीं। श्रीदेवी ने उन्‍हें बताया था कि बोनी कपूर के बड़े बेटे अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते सामान्य नहीं हैं।श्रीदेवी ने उनसे कहा, ‘यूं तो जिंदगी में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बोनी के बड़े बेटे अर्जुन कपूर के साथ थोड़ी परेशानी है।’

हालांकि चाचा एम वेणुगोपाल ने बताया कि श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर के साथ रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं बताई। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी ने मेरे सामने कभी भी बोनी को लेकर कोई बुराई या परेशानी का जिक्र नहीं किया।

मालूम हो कि बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना कपूर था, उनसे अर्जुन कपूर और अंशुला दो बच्चे हैं। बोनी और श्रीदेवी की शादी के बाद उनके परिवार में हलचल मच गई थी। मीडिया में खबरें आती रही हैं कि अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद होते रहे हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team