Maalamaal Weekly 2 Announced: रितेश-परेश की जोड़ी के साथ एल्विश यादव मचाएंगे धमाल, क्या चलेगा फिर से वैसा ही जादू ?

Summary :

फिल्म 'मालामाल वीकली 2' (Malamaal Weekly 2) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस कॉमेडी सीक्वल में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी फिर से हंसाने आ रही है, साथ ही एल्विश यादव भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। अमित जोशी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू हो सकती है।

बॉलीवुड की सबसे मजेदार फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘मालामाल वीकली’ का सीक्वल अब हकीकत बनने जा रहा है। सालों बाद दर्शकों को वही पुराना देसी तड़का और कॉमेडी का तूफान देखने को मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल हो चुकी है। इस बार फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव के साथ-साथ ‘बिग बॉस’ फेम एल्विश यादव भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे।

पुरानी तिकड़ी और नया धमाका

Maalamaal Weekly 2 Announced
Maalamaal Weekly 2 Announced ( Source: Social Media)

‘मालामाल वीकली’ के पहले पार्ट में परेश रावल और राजपाल यादव की जुगलबंदी ने लोगों को लोटपोट कर दिया था। अब खबर है कि सीक्वल में भी यही सुपरहिट तिकड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार है। हालांकि, फिल्म की कहानी बिल्कुल नई होगी, लेकिन इसमें वही छोटे शहर की गरीबी, लालच और अचानक मिलने वाली दौलत का मजेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। रितेश देशमुख इस प्रोजेक्ट को हेडलाइन (मुख्य भूमिका) करते नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

एल्विश यादव की बॉलीवुड में बड़ी एंट्री

Elvish Yadav Bollywood Debut
Elvish Yadav Bollywood Debut ( Source: Social Media)

इस फिल्म के लिए सबसे चौंकाने वाला नाम है फेमस  यूट्यूबर एल्विश यादव का। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतकर लाखों दिलों पर राज करने वाले एल्विश अब बड़े पर्दे पर अपना दम दिखाएंगे। खबरों के अनुसार, फिल्म मेकर्स ने उन्हें एक मेन रोल के लिए चुना है। यह उनके बॉलीवुड करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि कॉमेडी के बड़े कलाकारों के बीच एल्विश की केमिस्ट्री कैसी जमती है।

कब से शुरू होगी शूटिंग और क्या है खास?

Malamaal Weekly Sequel Update
Malamaal Weekly Sequel Update ( Source: Social Media)

फिल्म को डायरेक्ट अमित जोशी करेंगे, जो पहले भी बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। टीम अभी स्क्रिप्ट को लेकर बारीकियां ठीक कर रही है। फिल्म के बारे में जानकारी मिली है कि इसकी शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू हो सकती है। लोग लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब जब कास्ट के नाम सामने आए हैं, तो सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। यह फिल्म फिर से वही देसी हंसी और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ का मेला लेकर आने वाली है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करेंगे।

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया। हर तरफ एल्विश यादव के चाहने वाले उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है, तो कोई उनके अंदाज की तारीफ कर रहा है।

एक फैन ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “ऑल द वेरी बेस्ट एल्विश भाई, इस बार आग लगा दो।” वहीं दूसरे यूजर ने प्यार बरसाते हुए कमेंट किया, “बधाई हो और ढेर सारी शुभकामनाएं।” इसके अलावा एक और फैन ने जोश भरते हुए लिखा, “एल्विश भाई, आपको बहुत-बहुत बधाई।” हर कोई इस बात से बेहद एक्साइटेड है कि राव साहब अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और सिनेमाघरों में भी अपना ‘सिस्टम’ हिलाने आ रहे हैं।

Read More: Movies To Watch on 15th August: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 फिल्में, देशभक्ति और..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।