बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त दुबई में पत्नी मान्यता दत्ता और बच्चों के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं। संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कई बार वह परिवार के संग तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं। इसी बीच मान्यता दत्त ने एक बार फिर से पति संजय दत्त के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

मान्यता ने इस तस्वीर के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। मान्यता ने लिखा, तो कुछ आप ऐसे सर्वाइव करते हैं जो आपको दिया गया है। आप अपना एक पांव दूसरे के आगे रखते हैं और चलते रहते हैं। जीवन भर साथ में चलते हैं।इस खूबसूरत तस्वीर में येलो फ्लोरल ड्रेस मान्यता पहने हुए दिखाई दे रही हैं जबकि ब्लैक शर्ट और ग्रे पैंट में संजय दत्त नजर आ रहे हैं।
बता दें कि 2 घंटे के अंदर मान्यता और संजय दत्त की इस खूबसूरत तस्वीर को 68 हजार से अधिक लाइक मिले। हालांकि इस खूबसूरत तस्वीर पर फैन्स ने भी अपने पसंदीदा कपल की जमकर तारीफ की। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, मुझे आपके साहस से प्यार है मान्यता। अन्य यूजर ने कहा,आप दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार,पिछले काफी समय से अपने बच्चों को संजय दत्त याद कर रहे थे। यही वजह है कि वह अपनी पहले कीमोथेरपी के पहले सेशन के बाद दुबई बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि मुंबई में वापस संजय दत्त 10 दिनों के बाद आ जाएंगे।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक फैमिली तस्वीर भी मान्यता ने इससे पहले साझा की थी। इस तस्वीर के साथ मान्यता ने कैप्शन में लिखा,आज मैं भगवान को शुक्रिया कहना चाहती हूं। उन्होंने मुझे ये परिवार तोहफे के रूप में दिया, कोई शिकायत नहीं कोई तमन्ना नहीं। हम साथ हैं और हमेशा रहेंगे आमीन।


Download Android App
Download iOS App



