बॉलीवुड के स्टार्स डॉटर्स में एक जाह्नवी कपूर है जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से पहचान बनाई। जाह्नवी ने बहुत थोड़े से वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान कायम की है। अदाकारा अपनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय है।

तभी तो जाह्नवी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की वजह से अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं,उनकी हर एक तस्वीर देखते ही देखते धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।

जाह्नवी कपूर का ब्राइडल लुक

हाल ही में जाह्नवी की ब्राइडल लुक की फोटोज खूब तेजी से वायरल हो रही है और अपनी इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही है। दरअसल जाह्नवी ने हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए ब्राइडल लुक नजर आई,क्योंकि मनीष ने हाल ही में अपना नया रूहानियत ब्राइडल कलेक्शन लोगों के सामने पेश किया और उनके इस ब्राइडल लुक की इन तस्वीरों को जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

अभिनेत्री ने अपनी यह तस्वीरें शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा क्या आपको शहनाई की आवाज सुनाई दे रही है या केवल मुझे ही।
आगे वह लिखतीं हैं मनीष मल्होत्रा के इस न्यू वेडिंग कलेक्शन का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इसके अलावा जाह्नवी ने लिखा, इस वाइव को बहुत एन्जॉय किया।
एक्ट्रेस के ब्राइडल पर फैंस ने किया रिएक्ट
बता दें,जाह्नवी कपूर की ये ब्राइडल लुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। फैंस जाह्नवी को ब्राइडल लुक की फोटोज में खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार्स भी जाह्नवी के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। जबकि जाह्नवी की इन तस्वीरों पर अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा आखिरी बार ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में देखा गया था। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं जाह्नवी की अपकमिंग फिल्में ‘किटी’, ‘दोस्ताना-2’ और ‘तख्त’ हैं।


Download Android App
Download iOS App



