सलमान खान की फिल्म ‘Maatrubhoomi’ अब नहीं होगी रिलीज!, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

Maatrubhoomi OTT Release

Maatrubhoomi OTT Release: बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान, इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चाओं में हैं. क्योंकि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को टालने का ऐलान तो कर दिया, लेकिन रिलीज की नई तारीख क्या होगी इसपर कोई अपडेट नहीं दिया। पर फिर हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आ रहीं थीं कि फिल्म के टॉपिक को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा. हालांकि अब ये रिपोर्ट सामने आई है कि इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है. लेकिन क्या ये बातें सच हैं?, चलिए इसपर भी एक नजर डाल ही लेते हैं.

Maatrubhoomi OTT Release: कहां रिलीज होगी फिल्म?

Maatrubhoomi OTT Release
Maatrubhoomi OTT Release (Source: Social Media)

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर जब से ये खबरें आई हैं कि फिल्म को ‘सैनिटाइज’ किया जा रहा है और चीन से जुड़ी चीजें हटाई जा रही हैं, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद फिल्म थिएटर में रिलीज होने के बजाय सीधे ओटीटी पर आएगी. हालांकि, अब फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने ये बात साफ कर दी है कि ये सारी ही बातें महज अफवाह हैं.

Maatrubhoomi OTT Release
Maatrubhoomi OTT Release (Source: Social Media)

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने साफ कहा है कि फिल्म को थिएटर में ही रिलीज किया जाएगा. वो ओटीटी पर नहीं जाएगी, सूत्र का कहना है कि, ‘सलमान आज भी एक बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने ‘मातृभूमि’ को बड़े पैमाने पर बनाया है. ये एक बिग स्क्रीन फिल्म है, इसलिए सलमान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया दोनों ही इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जैसे ही फिल्म से जुड़े सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे, इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.’

Maatrubhoomi Release: ओटीटी पर भी होती है सेंसरशिप

Maatrubhoomi OTT Release
Maatrubhoomi OTT Release (Source: Social Media)

वहीं, एक और इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने ये खुलासा किया है कि, ‘कई लोगों को लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई सेंसरशिप नहीं होती. इसलिए अगर सलमान थिएटर रिलीज छोड़ देते हैं तो फिल्म बिना किसी परेशानी के ओटीटी पर आ जाएगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. जो फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज होती हैं, उन्हें भी थिएटर फिल्मों की तरह सर्टिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. यानी किसी भी फिल्म को पब्लिक के सामने दिखाने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होती है.’

हालांकि सूत्रों ने एक बात तो साफ कर दी है कि फिल्म ‘मातृभूमि’ को फैंस सिनेमाघरों में ही देखेंगे. हालांकि इसकी रिलीज डेट क्या होगी इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. पर इतना जरूर बताया जा रहा है कि इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के आस पास रिलीज किया जा सकता है.

Read More: Jacqueline Fernandez ने दिया चंद्रशेखर सुकेश को धोखा, ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ केस में एक्ट्रेस बनेंगी सरकारी गवाह?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।