बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की हर एक फोटो सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती है। माधुरी इन दिनों डांस रिएलिटी शो के लिए बेहद खूबसूरत अवतार में तैयार होते नजर आई है और उनकी ये तस्वीरें देखकर बस ऐसा ही महसूस हो रहा है कि एक बार नहीं बल्कि अभिनेत्री की इन तस्वीरों से निगाहे ही नहीं हटाओ। दरअसल हाल ही में माधुरी गुलाबी रंग के लहंगे में रेडी हुई है,जिसमें अदाकारा कयामत ढा रही हैं। वहीं फैंस उनकी तारीफ करते हुए थक रहे हैं।

माधुरी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार तस्वीरें साझा की हैं,जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। माधुरी ने मंगलवार को अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में एक सुंदर गुलाबी लहंगा पहनकर अपनी तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम फोटो-ऑप में माधुरी एक हल्के और गहरे गुलाबी जरी लहंगे में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उसने डार्क पिंक लिप्स, ड्रॉप डायमंड झुमके और एक नेकपीस के साथ अपना लुक पूरा किया। वह अपने बालों को बांधे दिख रही है। फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पिंक में खूबसूरत’।
बता दें,इन दिनों माधुरी डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं,जिसमें वो हर एक दिन बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आती है साथ ही माधुरी अपने हर एक नए लुक को सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं। यही नहीं माधुरी की इन ग्लैमरस तस्वीरों को देख उनके फैंस भी उनके दीवाने हो जाते हैं।

इस शो के अलावा अभिनेत्री ‘फाइंडिंग अनामिका’ श्रृंखला में अपना डिजिटल करियर की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। शो में, माधुरी एक सुपरस्टार की भूमिका निभाती है जो लापता हो जाती हैं। शो का निर्देशन करिश्मा कोहली और बेजॉय नांबियार ने किया है।


Download Android App
Download iOS App



