महाभारत की कुंती ने 13 किलो वजन घटाया, ये डाइट प्लान करती थी फॉलो

Summary :

टीवी का फेमस शो महाभारत में अभिनेत्री शफक नाज ने कुंती का किरदार निभाया था। हाल ही में शफक ने 13 किलो वजन कम किया है

टीवी का फेमस शो महाभारत में अभिनेत्री शफक नाज ने कुंती का किरदार निभाया था। हाल ही में शफक ने 13 किलो वजन कम किया है। शफक ने वजन कम करके अपना एक फोटाशूट कराया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके बाद तो उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो गई थीं और उनके फैंस को उनका यह लुक बहुत पसंद भी आया था।

 

शफक अपनी इन तस्वीरों में बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। शफक एक समय में बहुत ज्यादा मोटी थी और अपने मोटापे की वजहे से वह अपनी उम्र से बहुत बड़ी लगती थीं। शफक ने अपने टाइट डाइट प्लान से अपने वजन को कम किया इतना ही नहीं उन्होंने डेढ़ महीनें में 13 किलो वजन कम कर लिया था।

 

इस तरह था शफक का डाइट प्लान

शफक नाज ने डेढ़ महीनों में अपना वजन खटाया था और उसी दौरान उन्होंने अपने खाने-पीने पर बहुत ध्यान रखा था। इन डेढ़ महीनों में शफक ने मीठा खाना छोड़ दिया था। शफक इस दौरान आंवला, एलोविरा, लौकी का जूस, ग्रीन टी, ज्यादा पानी पीना शुरू कर दिया था।

डेढ़ महीनों में शफक बस यही चीजें खाती और पीती थीं लेकिन वह इसी के साथ रोज जिम जाती थीं। शफक अभी भी अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए जिम जाती हैं जिसे उनका वजन सामान्य रहता है।

शफक के कैरियर की बात करें तो साल 2010 में उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा था। शफक का पहला शो स्टार प्लस का शो सपना बहू का बिदाई था जिसमें उन्होंने गुणी का किरदार निभाया था।

इसके अलावा शफक ने जी टीवी के शो संस्कार लक्ष्मी में काम किया था और उस सीरीयल में उनका किरदार सबको पसंद आया था। शफक ने इन सीरीयलों के अलावा स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में कुंती का किरदार निभाया था।

शफक ने कई शो जैसे सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, शुभ विवाह, तेरी मेरी लव स्टोरिज इन सब में काम किया है। आजकल शफक सबटीवी के शो चिडिय़ाघर में मयूरी का रोल निभा रही हैं।

Desk Team