Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ट्रेलर में अंजलि अरोड़ा को देख भड़के लोग, ‘आदिपुरूष’ से कर डाली तुलना

Summary :

ट्रेलर रिलीज: पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का 2 मिनट 43 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और युद्ध की झलक दिखाई गई है। कलाकार और रिलीज: फिल्म में देव शर्मा (राम), अंजलि अरोड़ा (सीता) और रजनीश दुग्गल (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया प्रतिक्रिया: फिल्म के वीएफएक्स और कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर जहां लगातार चर्चा हो रही है, वहीं इसी पौराणिक कहानी पर बेस्ड एक और फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दरअसल फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह फिल्म रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से पहले दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में देखा जाएगा, जबकि देव शर्मा भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रजनीश दुग्गल फिल्म में लंकापति रावण के रोल में नजर आएंगे।

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: 2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में दिखी रामायण की झलक

जानकारी के लिए आपको बात दें कि ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर करीब 2 मिनट 43 सेकंड लंबा है। इसमें रामायण की कहानी के कई अहम सीन्स को दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत रावण के उस सीन से होती है, जब वह वनवास के दौरान माता सीता के पास साधु का वेश बना कर भिक्षा मांगने पहुंचता है।

इसके बाद लक्ष्मण रेखा पार करने के बाद रावण द्वारा माता सीता हरण का सीन दिखाया जाता है। वहीं लंका पहुंचने के बाद रावण माता सीता को चुनौती देता है कि राम उन्हें बचाने के लिए यहां नहीं आ पाएंगे। इसके जवाब में माता सीता विश्वास जताती हैं कि राम जरूर आएंगे और रावण के साथ उसकी सोने की लंका का भी अंत होगा।

राम-हनुमान की मुलाकात ने खींचा ध्यान

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer
Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer (Source: Google)

ट्रेलर में भगवान राम और पवनपुत्र हनुमान की मुलाकात का सीन भी देखने को मिलता है। इसके अलावा रावण की शक्ति, भगवान शिव के प्रति उसकी भक्ति और उसके बढ़ते अहंकार को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है। लेकिन इस ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कोई लोग इसे ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसा क्यों हो रहा है, चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन

Reactions On Social Media
Reactions On Social Media (Source: Google)

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। तो वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि फिल्म की लंका सोने की लंका से ज्यादा ‘Windows XP स्क्रीन सेवर’ जैसी दिखाई दे रही है। वहीं कुछ लोगों ने राम और रावण की कास्टिंग पर भी अपनी राय जाहिर की।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के वीएफएक्स की तुलना टीवी शोज से करते हुए कहा कि उन्हें पुराने टीवी सीरियल के इफेक्ट्स ज्यादा बेहतर लगते थे। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दर्शकों को इस फिल्म की तुलना बड़े बजट की अपकमिंग ‘रामायणम्’ से नहीं करनी चाहिए।

खास तौर पर एक यूजर का कमेंट जो सबसे ज्यादा हाईलाइट हो रहा है वो ये हैं कि, ‘इस फिल्म में आदिपुरूष वाली वाइब आ रही हैं’। ऐसे में इतनी ट्रोलिंग के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में इस फिल्म का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरूष जैसा ही ना दिखाई देने लग जाए। खैर ऐसा होता है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Mahakavya Shri Ramayan Katha Release Date
Mahakavya Shri Ramayan Katha Release Date (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। वहीं फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में भी दर्शकों के लिए एवेलेबल होगी।

Read More: Ranbir Kapoor Refusing Prasad: Ranbir Kapoor ने गणपति प्रसाद लेने से किया इंकार, भड़के लोगों ने ट्रोल करते हुए रामायण को किया टारगेट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।