Mahavatar Narsimha OTT Record: ‘Mahavatar Narsimha’ ने OTT पर रचा इतिहास! नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे से ज़्यादा समय तक बनीं हुई है #1

Summary :

Mahavatar Narsimha OTT Record: होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की ‘महावतार नरसिम्हा’ भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात बनी हुई है। महाअवतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा यह फिल्म रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय एनिमेटेड फिल्मों के लिए नए लेवल बना रही है। सिनेमाघरों में इस दिव्य कहानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया। अब यही फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है और 24 घंटे से ज़्यादा समय से लगातार नंबर 1 पर चल रही है। Mahavatar Narsimha OTT Record ‘Mahavatar Narsimha’ ने OTT…

Mahavatar Narsimha OTT Record: होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की ‘महावतार नरसिम्हा’ भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात बनी हुई है। महाअवतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा यह फिल्म रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय एनिमेटेड फिल्मों के लिए नए लेवल बना रही है। सिनेमाघरों में इस दिव्य कहानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया। अब यही फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है और 24 घंटे से ज़्यादा समय से लगातार नंबर 1 पर चल रही है।

Mahavatar Narsimha OTT Record

‘Mahavatar Narsimha’ ने OTT पर रचा इतिहास

महाअवतार नरसिम्हा अपनी ओटीटी रिलीज़ के साथ अब भी दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फिल्म ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है और नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे से ज़्यादा समय तक लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैय यह साफ़ तौर पर दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों से कितना प्यार मिल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि ओटीटी पर भी ये दर्शकों का दिल जीतने में कायमाब रही है।

महावतार यूनिवर्स की शुरुआत

Mahavatar Narsimha OTT Record
Mahavatar Narsimha OTT Record

‘महावतार नरसिम्हा’ केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़े महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत है। इस फ्रैंचाइजी में भगवान विष्णु के दस अवतारों को सात भागों में प्रस्तुत किया जाएगा। अगली किस्त ‘महावतार परशुराम’ 2027 में रिलीज होगी, जिसके बाद क्रमशः ‘महावतार रघुनंदन’ (2029), ‘महावतार धावकादेश’ (2031), ‘महावतार गोकुलानंद’ (2033) और ‘महावतार कल्कि’ (2035-2037) दर्शकों तक पहुंचेगी।

महावतार नरसिम्हा की कहानी

Mahavatar Narsimha OTT Record
Mahavatar Narsimha OTT Record

भारतीय एनीमेशन फिल्‍मों की श्रेणी में महावतार नरसिम्हा की गुणवत्‍ता पिछली फिल्‍मों की तुलना में बहुत बेहतर है। यह दर्शाता है कि पौराणिक कथाओं और उसमें निहित संदेश को भव्यता के साथ आधुनिक तकनीक की मदद से कहा जा सकता है। खास तौर पर जेन जी (युवा पीढ़ी) को अपनी जड़ों से परिचित कराने के लिए यह शानदार फिल्‍म है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3D और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया गया था।

 

Also Read: Jr NTR Injured: हैदराबाद में ऐड शूट के दौरान घायल हुए Jr NTR, जानिए अब कैसी हैं तबियत?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।