रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वाट्सएप चैट देख आग बबूला हुए लोग, इस तरह जमकर निकाला गुस्‍सा

Summary :

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आये नई-नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। फिलहाल तो इस मामले पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आये नई-नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। फिलहाल तो इस मामले पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच 8 जून को रिया चक्रवर्ती और फिल्मकार महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है,जो इस समय खूब चर्चा में है। वैसे चैट के वायरल होते ही ट्विटर पर यूजर्स ने महेश भट्ट को धड़ल्ले से ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
दरअसल सूत्रों से मिली रिया और महेश की एक चैट 8 जून 2020 का है जब रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत को छोड़कर अपने घर वापस लौंट आई थी। वैसे इस चैट को देख तो यही लगता है कि रिया के पापा इन दोनों स्टार के इस रिलेशनशिप से कतई खुश नहीं थे।
वहीं महेश भट्ट ने ही रिया चक्रवर्ती को सुशांत से अलग होने सीख भी दी। खैर अब इस चैट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #MaheshBhatt ट्रेंड काफी हो रहा है और लोग महेश भट्ट को सुशांत की मौत का जिम्मेदार कह रहे है।
 
वैसे रिया की चैट से यह भी साफ है कि उन्होंने खुद अपनी मर्जी से सुशांत का घर छोड़ा था,क्योंकि रिया शायद अपने इस रिलेशनशिप से खुश नहीं थी। जबकि इससे पहले अभिनेत्री के वकील मानशिंदे का कहना था कि  रिया वहां से जाना नहीं चाहती थीं और सुशांत ने जबरजस्ती उनसे वहां से जाने को कहा था क्योंकि तब उनकी बहन उनके घर आनेवाली थीं। अब रिया की महेश भट्ट के साथ ताजा चैट वायरल होने के बात यह बात तो बिल्कुल साफ है कि रिया के वकील ने झूठ बोला है।
अब जैसे ही यह चैट सामने आई तो लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के बारे में खूब बातें होने लगी। वहीं इस चैट के वायरल होते ही ट्विटर पर यूजर्स ने महेश भट्ट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां कि लोग यह भी कहने लगे कि इनके जैसा इंसान इज्जत के लायक नहीं है।  एक अन्य यूजर ने लिखा,यह महेश भट्ट खुद पागल है और दूसरों को तनावग्रस्त बताता रहता है। 

Desk Team