बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस कुछ वक्त में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। मगर आज हम आपको सनी लियोनी के बॉलीवुड में कदम रखने के शुरआती दौर का एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही लोग जानते हैं।

सनी ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के सेट पर ऐसी अजीबों-गरीब शर्त रखी थी जिसने पूरे सेट को हिलाकर रख दिया था। उनकी वो शर्त सुनकर फिल्म मेकर महेश भट्ट से लेकर एक्टर रणदीप हुड्डा तक सभी चौंक गए थे। उस वक्त एडल्ट फिल्मों की एक आदत ने सनी को हर किसी नजरों में ला खड़ा कर दिया था।

ये बात तो सभी जानते ही हैं कि सनी लियोनी सबसे पहल बिग बॉस-5 का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पापा और मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट की नजर उन पर पड़ी थी। बिग बॉस के बाद ही महेश भट्ट ने सनी लियोनी को अपनी फिल्म जिस्म 2 का ऑफर दिया था। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप लीड रोल में नजर आए थे।

इस फिल्म में सनी और रणदीप के बीच कई रोमाटिंक और इंटीमेट सीन फिल्माए गए थे। मगर ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी लियोनी ऐसी शर्त रख दी कि फिल्म के हीरो और डायरेक्टर से लेकर पूरी यूनिट हैरान रह गई। जैसा की सभी जानते है कि जिस्म और जिस्म 2 दोनों ही एक बोल्ड थ्रिलर मूवी थी।

साल 2003 में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘जिस्म’रिलीज हुई थी। जिस्म में बिपाशा और जॉन के इंटीमेट सीन्स ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म और जॉन-बिपाशा की जोड़ी भी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद आई जिस्म 2 भी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने सनी लियोनी को बॉलीवुड में अलग और खास पहचान दिलाई थी।

एक्ट्रेस सनी लियोनी की शर्त की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले ही सबक सामने अपनी एक शर्त रखी थी। दरअसल, फिल्म में कई किसिंग सीन फिल्माने थे, लेकिन उससे पहले सनी लियोनी ने रणदीप हुड्डा को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट लाकर उन्हें दिखाने को कहा था। इस बात को सुनकर सब शॉक्ड रह गए थे।

अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म के लिए यही शर्त थी कि शूटिंग से पहले मूवी के एक्टर रणदीप हुड्डा को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट लाना होगा। उसके बाद ही अदाकारा शूटिंग स्टार्ट करेंगी। सनी की ये शर्त सुनकर जहां कई लोग दंग रह गए थे। वहीं, कुछ लोगों की तो हंसी छूट पड़ी। इस बात को लेकर सनी का काफी मजाक भी उड़ाया गया था।

दरअसल, सनी लियोनी जिस पोर्न इंडस्ट्री से आई थीं। ये उस इंडस्ट्री के कायदे-कानून थे। एडल्ट फिल्में शूट होने से पहले वहां एक्टर्स का मेडिकल चेकअप कराया जाता है। उसके बाद ही स्टार्स साथ काम करते थे। इससे उन्हें शूटिंग के बीच में हेल्थ को लेकर कोई टेंशन नहीं रहती है। यही नियम सनी बॉलीवुड में भी फॉलो कर रही थीं। हालांकि खास बात ये है कि सनी की शर्त पूरी की गई और फिल्म की शूटिंग उनकी शर्त के मुताबिक आगे बढ़ी।


Download Android App
Download iOS App



