बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। एक्टर ने अपनी फिल्मों से लोगों को प्यार की एक अलग परिभाषा सिखाई है। वैसे तो उन्होंने अपने करियर में काफी सारे अलग-अलग किरदार बड़े पर्दे निभाए है। मगर रोमांटिक फिल्मों को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है और उनकी हर रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

जब भी पर्दे पर शाहरुख खान की एंट्री होती है तो माहौल और जज्बात दोनों ही बदल जाते है। हर जगह बस प्यार ही प्यार नजर आता है। शायद यही वजह है कि रोमांस के मामले किंग खान ही फिल्म मेकर्स से लेकर दर्शकों की पहली पसंद हैं। ऐसे में हर अभिनेत्री अपनी करियर में एक बार तो जरुर किंग ऑफ रोमांस एसआरके के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करना चाहती है।

वैसे ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की अभिनेत्रियां भी किंग खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं। हाल ही में मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने ऐसी ही एक इच्छा जाहिर की है। मगर एक्ट्रेस का ऐसा सोचना पड़ोसी मुल्क की आवाम को बिल्कुल रास नहीं आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर माहिरा को बुरी तरफ ट्रोल कर डाला है।

बता दें कि माहिरा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। हालांकि दोनों देशों के आपसी रिश्तों के वजह से यह जोड़ी फिर कभी दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिली। वहीं हाल ही में माहिरा खान ने ट्वीटर पर आस्क माहिरा करके हैशटैग शुरु किया था। जिस पर लोगों ने अदाकारा ने कई सारे सवाल पूछे थे। इस दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से सवाल किया था कि वो वे बॉलीवुड के बादशाह के साथ कौनसा सीन बार-बार करना चाहेंगी?
This! 😉 https://t.co/tKGFUJwOvf pic.twitter.com/ieUt5BsNkV
— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) December 3, 2022
इस सवाल के जवाब में माहिरा ने शाहरुख खान के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी। यह फोटो उनकी बॉलीवुड फिल्म रईस की थी। फोटो में माहिरा और शाहरुख एक दूसरे की आंखो में आंखे डाले खड़े दिख रहे हैं। एक्ट्रेस के बॉलीवुड एक्टर संग फोटो शेयर करने पर लोग भड़क गए है और एक्ट्रेस को खरी-कोटी सुना दी है।







माहिरा की पोस्ट पर एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘इस तरह की तस्वीर शेयर करने से पहले आपको जरा शर्म नहीं आई।’ तो दूसरे ने लिखा, ‘ना शर्म आती है ना एक्टिंग।’ तीसरे ने लिखा, ‘क्या कयामत के दिन उठोगी ये नंगा नाच करके? शैतान को भी शर्म आती होगी आपकी करतूत पर।’ इसी तरह बाकि यूजर्स ने भी अदाकारा पर अपनी भड़ास निकाली है।


Download Android App
Download iOS App



