अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संविधान को भंग करने की अपील की है। ट्रंप की इस मांग ने अमरीकियों को हैरान कर दिया है। ट्रुथ सोशल नेटवर्क के एक पोस्ट में ट्रंप ने 2020 में अपनी जीत का झूठा दावा एक बार फिर दोहराया और संविधान को खत्म करने के संबंध में टिप्पणी की।उन्होंने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर उनके खिलाफ हो गई हैं।
संविधान पर हमला करना हमारे देश के लिए अभिशाप
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने कहा कि अमेरिकी संविधान अमेरिका के लोगों को एक साथ लाता है।संविधान पर हमला करना हमारे देश की आत्मा के लिए अभिशाप है। केवल जीतने पर ही अमेरिका से प्यार नहीं किया जाता है, हार को भी स्वीकार करना चाहिए।
बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हुई थी
ट्रंप ने अपने सोशल नेटवर्क एप ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2020 के चुनाव में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हुई थी। इसलिए संविधान में पाए गए सभी नियमों, विनियमों और लेखों को समाप्त कर देना चाहिए। इतना ही नहीं ट्रंप ने ट्रंप ने बड़ी टेक कंपनियों पर डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



