मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक समय में चर्चित कपल में से एक हुआ करते थे। हालांकि अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है और इस एक्स जोड़े ने साल 2017 में ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज के तलाक के बारे में सुनकर फैंस हक्के-बक्के रह गए थे। लेकिन दोनों को बेटे अरहान की खातिर अब भी एक साथ देखा जाता है। मलाइका-अरबाज को कई बार साथ में कभी लंच-डिनर डेट या फिर आउटिंग करते हुए स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में एक बार फिर एक लंबे समय के बाद दोनों साथ नजर आए।

दरअसल हाल ही में एक फैमिली गेट-टुगेदर रखा गया। जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, उनकी मां, अरहान खान और अरबाज खान को देखा जा सकता है। इन सभी को एक लंच डेट के बाद किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैप्चर किया गया।

वीडियो में अरबाज खान अपने बेटे अरहान के साथ पोज देते हुए भी नजर आये। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है मलाइका की मां पीछे से अरबाज को आवाज देती हैं, जिसके बाद वे उनके करीब जाकर अरबाज को प्यार से चूमते हुए भी दिख रही हैं।
वैसे इस वीडियो के सामने आने के बाद ये बात साफ हो गई है कि बेशक अरबाज और मलाइका के बीच सब कुछ खत्म हो गया है, लेकिन परिवार के बीच प्यार आज भी बरकरार है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कई यूजर्स इस वीडियो पर हैरानी जताते हुए इसे अजीब बता रहे हैं। लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

यही नहीं कई सारे लोग तो इस वीडियो को देख हैरानी जता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा है- जब फैमिली अलग हो गई है तो फिर ये रीयूनियन का क्या नाटक है। एक अन्य यूज़र ने कहा है- ये होता है तलाक एक वो आमिर और किरण वाला भी है।


Download Android App
Download iOS App



