सारा अली खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरों और चुलबुले पन से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सारा अपनी खुशी और दुख हर चीजें फैंस के साथ साझा करना पसंद करती है तभी तो सारा अपने चाहने वालो को हमेशा अपडेट रखती हैं। हाल ही सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा हैं।

जैसा की सब लोग इस बात से वाकिफ हैं, सारा अली खान के पिता और सुपरस्टार आज अपना 51 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में सारा ने अपने पापा का बर्थडे करीना कपूर और और छोटे भाई जेह के साथ अनोखें अंदाज में मनाया है।

ऐसे मनाया पापा सैफ का बर्थडे…
सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर दो तस्वीर पोस्ट की है। पहली तस्वीर में सैफ अली खान के अलावा करीना कपूर और उनका छोटा भाई जेह भी नजर आ रहे हैं। जहां फोटो में करीना और सैफ कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं छोटे जेह अपनी बहन को बड़ी प्यार से देखते नजर आ रहे हैं और सारा भी उन्हें क्यूट नजर से देख रही हैं। फोटो में चारों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में सारा पापा सैफ अली खान साथ में पोज दे रही हैं। त तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अब्बा, मेरे सुपरहीरो, मेरे स्मार्ट दोस्त, बेस्ट बातचीत करने वाला, कूलेस्ट ट्रैवेल बडी और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम में से एक। लव यू।‘ सारा की इस फोटो पर कई सेलेब्स कमेंट कर सैफ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैन्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सारा की अपकमिंग फिल्म…
सारा अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा अली खान एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। वहीं आखिरी बार सारा को वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नं.1’ में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



