एक बार फिर अपने अजीबोगरीब कपड़ो की वजह से ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा, लोगों ने किये ट्रोल

Summary :

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका जब भी कोई ड्रेस पहनती हैं तो उसे फैशन ट्रेंड बनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है।

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका जब भी कोई ड्रेस पहनती हैं तो उसे फैशन ट्रेंड बनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। मगर कई बार ऐसा भी होता है जब उन्हें अपने अजीबोगरीब कपड़ो के लिए बुरी तरह ट्रोल होना पड़ता है। इस बार भी एक्ट्रेस के साथ ऐसा ही जब उन्हें अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। 
लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका सफेद कलर की ढीली ढाली शर्ट के साथ उन्होंने शर्ट के ऊपर डिजाइनर स्वेटर पहना हुआ है। अपनी इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पैरों में बूट पहन रखे हैं। यूं तो इस लुक में मलाइका का हॉट अंदाज देखते ही बन रहा है।  लेकिन कुछ लोगों को उनका फैशन पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। 

यूजर्स ने निशाने पर आई मलाइका 
मलाइका के इस लेटेस्ट वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसके कमेंट सेक्शन में लोग एक्ट्रेस की इस ड्रेस का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, पैंट पहनना भूल गई क्या? दूसरे ने कमेंट किया, ये बोरा कहां से उठा लिया। किसी ने लिखा, जल्दी में पैंट पर ही रह गई दीदी की। वहीं एक और यूजर ने लिखा, बोरा पहन चल दी मैडम। 
गौरतलब है, मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती हैं। वह अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अब काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं खबरें सामने ये भी आ रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  हालांकि, अर्जुन ने साफ कर दिया है कि वह शादी के मूड में नहीं है। 

Desk Team