अर्जुन कपूर की तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने किया बेहद प्यार भरा कमेंट, फैंस के बीच वायरल

Summary :

मलाइका ने अर्जुन कपूर तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।” मलाइका की इस कमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया है वहीँ कुछ फैंस ने मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को एन्जॉय कर रहे है और सोशल मीडिया पर भी काफी तस्वीरें शेयर कर रहे है। 
अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर मलाइका संग न्यूयॉर्क में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। 
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि यह उनका ही मैजिक है जिसकी वजह से अभिनेता अर्जुन कपूर अच्छे दिखते हैं। मतलब साफ़ है की सोशल  दोनों एक दुसरे से प्यार का इजहार करने में पीछे नहीं है। 
इसके कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, “यह हॉलीडे सपनों के जैसा रहा। जब तक हम दोबारा मिलते हैं तब तक के लिए धन्यवाद न्यूयॉर्क (और हम मिलेंगे)..”
मलाइका ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी वजह से तुम अच्छे दिखते हो।” मलाइका के इस कमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया है वहीँ कुछ फैंस ने मलाइका को ट्रोल करने की भी कोशिश की। 
अपने रिश्ते पर कई दिनों तक चुप्पी साधने के बाद, अर्जुन और मलाइका अब इसे लेकर काफी खुल गए हैं। डिनर पार्टी से लेकर किसी फिल्म की स्क्रीनिंग तक हर कहीं दोनों को कई साथ साथ तस्वीरें लेते देखा जा चुका है। 

View this post on Instagram

Celebrating 4th of July …..#nyc

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

यहां तक कि मलाइका ने बुधवार को प्यार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अर्जुन को टैग भी किया। 

Ujjwal Jain