मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। आजकल वो अपने नए ओटीटी
शो, ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ के प्रमोशन में बिजी है।
इस शो की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी।
अदाकारा अक्सर अपने बोल्ड लुक और कम उम्र के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को डेट करने को
लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग को लेकर
खुलकर बात की।
दरअसल, मलाइका अपने नए ओटीटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ को प्रमोट करने के दौरान हाल ही में दिए एक
इंटरव्यू में ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘चाहे मेरा ड्रेसिंग सेंस हो,
चलने का स्टाइल हो, मेरी उम्र हो, मेरी लव लाइफ हो, या फिर मेरे पुराने
रिश्ते हों, हर चीज के लिए ट्रोल किया जाता है। मैं अपनी
डेली रुटीन में जो भी करु मुझे हर चीज के लिए ट्रोल किया जाता है।”
वहीं ट्रोलिंग से डेल करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर मलाइका ने बड़ी ही
बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता। अब ट्रोलिंग
मेरी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। लेकिन मेरे करीबी इस ट्रोलिंग की वजह से
जरुर दुखी हो जाते हैं। हालांकि शुरुआत में मैं भी ट्रोलिंग से काफी इफेक्ट हो
जाती थी। अपनी काबिलियत पर शक करने लगती थी, लेकिन अब नहीं।
इसी के साथ उन्होंने आगे कहा,
“मैं समझ गई हूं कि मैं
किसी भी इंसान की सोच को नहीं बदल सकती हूं। जो लोग मेरे अपने हैं, वह मुझे अच्छी तरह से जानते हैं और इतना मेरे लिए काफी है। अब मैं ट्रोल्स को
जवाब देने के लिए ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ नाम का शो लेकर आ रहीं हूं। इस शो के जरिए मैं ट्रोल करने वालों को करारा जवाब
देने वाली हूं।


Download Android App
Download iOS App

![Malaika Arora Photos [HD]: Latest Images, Pictures, Stills of Malaika Arora - FilmiBeat](https://punjabkesari.comhttps://www.filmibeat.com/ph-big/2022/11/malaika-arora_166885767750.jpg)



