मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान मंगलवार को अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के स्पेशल दिन फैमिली से लेकर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान को बर्थडे के स्पेशल दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया वो अपने बेटे को बहुत मिस कर रही हैं।

मलाइका ने अपने बेटे की एक सिंगल तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। तस्वीर के कैप्शन में वो लिखती हैं, मेरे बर्थडे ब्वॉय, मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हैं। फोटो में अरहान खान व्हाइट टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन कलर की पैंट पहने हुए एक चट्टान पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर में वो एक ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं अरहान की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स इस तस्वीर पर कमेंट कर अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान तस्वीर पर महीप कपूर, अमृता अरोड़ा और भावना पांडे ने कमेंट उन्हें विश किया।

बता दें, अरहान खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। लेकिन इन दोनों स्टार ने साल 2017 में तलाक ले लिया। तब अरहान सिर्फ 12 साल के थे। लेकिन अरहान खान पालन पोषण दोनों ने मिलकर किया है। फिलहाल अरहान उच्च शिक्षा के सिलसिले में अमेरिका चले गए थे।

वहीं मलाइका अब ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



