‘कोरोना वायरस ‘ को लेकर मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया मीम,फोटो हुई वायरल

Summary :

अब धीरे-धीरे भारत में भी कोरोना जैसे बेहद खतरनाक वायरस का असर दिखने लगा है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के तकरीबन 29 मामले सामने आ चुके हैं।

अब धीरे-धीरे भारत में भी कोरोना जैसे बेहद खतरनाक वायरस का असर दिखने लगा है। अब तक भारत में  कोरोना वायरस के  तकरीबन 29 मामले सामने आ चुके हैं। वैसे तो कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं। 
लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़ा मीम बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी साझा किया है और माइलका के इस मीम ने लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। 
 बता दें कि इस मीम ने मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 के एयरपोर्ट लुक की 2020 के एयरपोर्ट लुक से तुलना की है। अब ये कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ मीम सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है।
 इस मीम को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। एक्ट्रेस के इस मीम में जहां पिछले साल के लुक में एक लड़की कैजुअल आउटफिट में दिख रही है तो वहीं इस साल वाले लुक में लड़की ने कोरोना वायरस से बचने के लिए एंटी एलर्जी किट पहन रखा है। 
यूं तो मलाइका अरोड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। भले ही अब फिल्मों से दूरी बनाए हुए हों,लेकिन अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।
इतना ही नहीं मलाइका की आए दिन फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।  प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही हैं। 

Desk Team