बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वैसे इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बॉलीवुड गलियारों में चर्चे होना आम बात हो गई है। हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा। मगर अब ऐसा लग रहा है कि मलाइका ने अपना इजहार-ए-इश्क अर्जुन के लिए कर दिया है।

दरअसल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। अदाकारा अक्सर फैंस के लिए अपनी कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस कैसा रिएक्शन देंगे इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। दरअसल मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है।

मलाइका ने शेयर की तस्वीर…
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में मलाइका अर्जुन के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करके अभिनेत्री ने एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा है,मलाइका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,जब तुम आसपास रहते हो तो कोई डल मूमेंट नहीं रहता।
वहीं मलाइका अरोड़ा के इस फोटो को साझा करते ही लोगों ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। मलाइका के फैंस इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टे्रस द्घारा शेयर की गई इस फोटो पर अर्जुन ने भी रिएक्ट किया है। अर्जुन ने कमेंट करके लिखा मैं मानता हूं।

बता दें,इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर धर्मशाला में करीना कपूर और सैफ अली संग वेकेशन का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। इस जोड़ी की ये तस्वीर भी वहीं की है। गौरतलब है इस कपल की एक दूसरे को डेट करने की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वैसे मलाइका और अर्जुन को बहुत बार साथ में छुट्टियां मनाते और पार्टीज करते हुए साथ में देखा गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बात रखी है।


Download Android App
Download iOS App



