मलाइका न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंची,बहन अमृता ने शेयर की पार्टी की तस्‍वीर

Summary :

31 दिसंबर की रात यानी आज पूरी दुनिया नए साल का स्वागत बड़ी धूमधाम से करेगी। नए साल का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अब पूरी तरह से तैयार हैं

31 दिसंबर की रात यानी आज पूरी दुनिया नए साल का स्वागत बड़ी धूमधाम से करेगी। नए साल का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अब पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने न्यू ईयर का प्लान तो बना ही लिया है साथ ही उन्होंने नए साल का स्वागत करते के लिए पूरी तरह रेडी भी हैं। 
जी हां क्योंकि मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा और अपने कुछ दोस्तोंं  के साथ गोवा पहुंच गई हैं। मलाइका इस बार म्यूजिक और धूम धड़ाके के साथ न्यू ईयर का वेलकम करने वाली है।
मंगलवार यानी आज अमृता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें अमृता के साथ मलाइका और उनके कुछ दोस्त दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अमृता ने कैप्शन में लिखा है ‘गोवा टाइम’ अब इन बहनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।

View this post on Instagram

Goa times ❤️❤️

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on

अमृता अरोड़ा के इस पोस्ट पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमृता अरोड़ा के इस फोटो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब कमेंट कर रहे है।
वहीं कुछ समय पहले गोवा में मलाइका और अर्जुन कपूर को भी साथ देखा गया था। इस कपल की तरह से अब तक भी कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की गई है,मगर बहुत बार ऐसा हुआ है जब रिश्तों की सच्चाई की मुहर के लिए किसी और सबूत की जरूरत नहीं पड़ती है। 

Desk Team