अर्जुन कपूर संग शादी की प्लॉनिग पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ‘मैं अभी तैयार नहीं हूं’

Summary :

हाल ही में मलाइका अरोड़ा से शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे लगता है कि आपको शादी करने में जल्दबाजी नहीं करनी करनी चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी वॉक
को लेकर तो कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वजह से अदाकारा चर्चा में छाई रहती
हैं। मलाइका और अर्जुन बी-टाउन के सबसे फेमस कपल है, दोनों ज्यादातर एक दूसरे साथ
ही स्पॉट किए जाते हैं। 
मलाइका और अर्जुन एक
दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर भी मलाइका और अर्जुन एक दूसरे की पोस्ट पर भी खूब कॉमेंट करते हैं। ऐसे में फैंस भी दोनों को
जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। मगर मलाइका अभी अर्जुन
से शादी के लिए तैयार नहीं है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद हाल ही में दिए एक
इंटरव्यू में किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अर्जुन और अरबाज संग अपने रिश्तों पर
भी खुलकर बात की।

दरअसल, हाल ही में
मलाइका अरोड़ा से शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि
जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के
लिए तैयार नहीं हूं।
मुझे लगता है कि आपको शादी
करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये एक सामाजित दवाब है। इसी के
साथ मुझे ये भी लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है। इसे उचित कारणों से करें।
हालांकि कई बार माता-पिता आपको मजबूर करते हैं। लेकिन अगर आप सही इंसान के साथ हैं
तो ये खूबसूरत है।

Malaika Arora On Arjun Kapoor: 'He is Perfect' - Masala

मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्तें को लेकर कहा कि ‘मैं सिर्फ अर्जुन से जुड़ी हुई नहीं हूं बल्कि वो मेरा बहुत
अच्छा दोस्त भी हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना और उसके प्यार में पड़ना
बेहद अहम है। अर्जुन और मैं मिलते है और वो मुझे काफी समझते भी हैं। अर्जुन और मैं
एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। मैं अर्जुन से हर चीज को लेकर बात कर सकती
हूं। मैं सिर्फ उन्हीं के आसपास हो सकती हूं।
‘

Arbaaz Khan Opens Up on Life After Divorce from Malaika Arora - Masala

वहीं अरबाज संग रिश्ते को लेकर भी मलाइका से सवाल पूछे गए। जिस पर एक्ट्रेस ने
कहा था कि उनके और उनके एक्स हसबैंड के बीच काफी समझ है और तलाक के बाद तो ये समझ
पहले से ज्यादा अच्छी हो गई है। मलाइका से जब पूछा गया कि क्या उनकी और अरबाज के
बीच की दोस्ती क्या बनी रहेगी। जवाब में उन्होंने कहा
, ‘हमारी आपसी समझ काफी अच्छी है। हम काफी परिपक्व हैं। वह शानदार शख्स हैं। मैं
सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं दे सकती हूं।
‘

Desk Team